Udham Singh Nagar News: घर के सामने से कार में युवती को बैठाकर भगा ले गया आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
रुद्रपुर में एक व्यक्ति ने रंपुरा निवासी रंजन सिन्हा पर सुबह पांच बजे घर के सामने से उसकी बेटी को कार में बैठाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विस्तार
रुद्रपुर के भदईपुरा क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने रंपुरा निवासी रंजन सिन्हा पर सुबह पांच बजे घर के सामने से उसकी बेटी को कार में बैठाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ये पढ़ें- खास खबर: भारतीय कुक्कुट नस्लों के संरक्षण-संवर्धन में जुटे वैज्ञानिक, जानिये फाउल व कड़कनाथ की खूबी और विशेषता
प्रभारी निरीक्षक को दी तहरीर में बताया कि रंजन सिन्हा की छोटी बहन उसकी बेटी को दोस्त बताकर घर आती थी। वह बेटी को अपनी बातों में फंसाकर अनैतिक कार्य करने के लिए रंपुरा में अपनी बड़ी बहन से मिलवाती थी। आरोप है कि रंजन पूर्व में बहन के साथ उसकी बेटी को घर से बुलवाकर गायब कर चुका है। तब पुलिस के हस्तक्षेप के बाद वह वापस मिली थी। बेटी के भविष्य और रंजन सिन्हा के परिवार के डर से उसने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की थी।