{"_id":"6ae5aba837f1f0c50b005fbc","slug":"man-was-found-in-two-parts-on-the-railway-track-near-chhatarpur-ring-road-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर: युवक का शव दो हिस्सों में मिला, सिर और धड़ अलग-अलग पड़े मिले; ट्रेन से कटने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर: युवक का शव दो हिस्सों में मिला, सिर और धड़ अलग-अलग पड़े मिले; ट्रेन से कटने की आशंका
Sat, 31 Oct 2026 02:19 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: Heera
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:19 PM IST
सार
रुद्रपुर के छतरपुर रिंग रोड के पास रेलवे ट्रैक पर 25 वर्षीय युवक का शव दो हिस्सों में मिला। सिर और धड़ अलग-अलग पड़े थे। प्रारंभिक आशंका ट्रेन से कटने की है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है।
विज्ञापन
युवक का शव मिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रुद्रपुर शहर के छतरपुर रिंग रोड के नीचे रेलवे ट्रैक के पास शनिवार को 25 वर्षीय युवक का शव दो हिस्सों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक का सिर रेलवे ट्रैक के एक ओर, जबकि धड़ दूसरी ओर पड़ा मिला। शव देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पंतनगर थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर युवक की पहचान कराने के प्रयास शुरू किए। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और जांच की।
विज्ञापन
प्रारंभिक तौर पर युवक की ट्रेन से कटकर मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, युवक रेलवे ट्रैक तक किन परिस्थितियों में पहुंचा और हादसा कब हुआ, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस युवक की पहचान करने के साथ ही मौत के कारणों की जांच में जुटी है। घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन