फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Man Kills Self

बंद पड़ी फैक्ट्री में एंगल से लटका मिला व्यक्ति का शव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Man Kills Self
मृतक शकील का फाईल फोटो। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। ग्राम सीतारामपुर में बंद पड़ी फैक्ट्री के मालिक ने खुदकुशी कर ली। उसका शव फैक्ट्री में एंगल से लटका मिला। बताया जा रहा है कि कर्ज से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। उसने कुछ लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए एक वीडियो भी बनाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मदर कालोनी महेशपुरा निवासी शकील अहमद (57) ने चार साल पहले कुंडेश्वरी क्षेत्र के ग्राम सीतारामपुर में पशु आहार फैक्ट्री लगाई थी, जिसमें चार पार्टनर थे। शुरू में फैक्ट्री ठीक-ठाक चली, लेकिन उसके बाद पार्टनरों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। जिसके चलते करीब डेढ़ साल पहले फैक्ट्री बंद करनी पड़ी। इस बीच शकील पर कई लोगों का कर्ज हो गया। छह माह पहले उसने कुछ अन्य लोगों से पार्टनरशिप कर ली, लेकिन फिर भी फैक्ट्री पूरी तरह नहीं चल सकी। कर्ज वसूली के तगादों से शकील मानसिक रूप से परेशान था। शनिवार सुबह सात बजे वह स्कूटी लेकर घर से निकला, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन

रविवार सुबह रामपुर के ग्राम पीपली से उसकी विवाहित पुत्री यासमीन मायके पहुंची। उसने बताया कि शनिवार की रात पापा की कॉल आई थी, वो परेशान लग रहे थे और उससे अपनी मां का ख्याल रखने के लिए कह रहे थे। परिजन शकील को खोजते हुए सीतारामपुर स्थित फैक्ट्री पहुंचे तो वहां एंगल से शकील का शव लटका मिला। वहीं पास में उसकी स्कूटी खड़ी थी। सूचना पर कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी ओम प्रकाश ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी को फोन पर दिया था खुदकुशी का इशारा
काशीपुर। फांसी लगाने से पहले शकील ने शुक्रवार रात फैक्ट्री से फोन कर अपनी पुत्री यासमीन से बात की थी। बेटी से बातचीत के दौरान उसने आत्महत्या करने का इरादा जाहिर कर दिया था। यासमीन ने अपने पिता को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह लगातार निराशाजनक बात करते रहे। अनिष्ट की आशंका के चलते ही शनिवार की सुबह वह अपने मायके पहुंच गई।
वीडियो बनाकर शकील ने पार्टनरों पर लगाए गंभीर आरोप
काशीपुर। कुंडेश्वरी पुलिस ने फैक्ट्री परिसर से शव के पास से मृतक का मोबाइल बरामद किया है। मृत्यु से पूर्व उसने एक वीडियो बनाई है, जिसमें उसने कुछ लोगों पर कर्ज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए उन्हें अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने वीडियो कब्जे में ले लिया है। मृतक के रिश्तेदार बाजपुर निवासी शाहरुख ने बताया कि कर्जदारों के उत्पीड़न से तंग आकर शकील ने आत्महत्या की है। उसने बताया कि इस मामले में पुलिस को तहरीर दी जाएगी।

सीतारामपुर की फैक्ट्री में कर्ज के चलते एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है। मृत्यु से पूर्व बनाई गई वीडियो में उसने कई लोगों पर आरोप लगाए हैं। तहरीर मिलने पर जांच कराई जाएगी।
-प्रमोद कुमार, एसपी काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed