{"_id":"67e1afa58cef4976cc035bbe","slug":"man-killed-in-accident-rudrapur-news-c-242-1-rdp1008-122518-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बाई ओर से ओवरटेक के प्रयास में ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बाई ओर से ओवरटेक के प्रयास में ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
Tue, 25 Mar 2025 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 25 Mar 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
पंतनगर। नगला बाईपास पर बाई ओर से ओवरटेक के प्रयास में बाइक सवार युवक की ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई। पंतनगर पुलिस ने मौके पर पहुंची मृतक की शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
मूलरूप से सिरसाखेड़ा तहसील बिलासपुर रामपुर (यूपी) और हाल में लालपुर निवासी बलजीत सिंह (36) सोमवार सुबह लगभग 11 बजे बाइक से हल्द्वानी की ओर जा रहा था। नगला बाईपास पर उसने किच्छा से मैदा लेकर सिडकुल की कंपनी की ओर जा रहे ट्रक के बाई ओर से ओवरटेक करने की कोशिश की। तभी ट्रक चालक ने सिडकुल जाने के लिए ट्रक बाई ओर मोड़ दिया। इससे बाइक ट्रक के नीचे आ गई और फंसकर दूर तक घिसटती चली गई। हादसे में बलजीत की मौके पर ही मौत हो गई। बलजीत की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक हल्द्वानी के प्लेनेट हाेंडा कार शोरूम में काम करता था।