{"_id":"64a5c17acf2db8c9e30b6a15","slug":"man-killed-by-snake-bite-rudrapur-news-c-242-1-rdp1002-1075-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudrapur: धान की रोपाई के समय सांप के काटने से श्रमिक की मौत, साथियों संग मजदूरी करने बरेली से आया था शिशुपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur: धान की रोपाई के समय सांप के काटने से श्रमिक की मौत, साथियों संग मजदूरी करने बरेली से आया था शिशुपाल
Thu, 06 Jul 2023 08:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर(ऊधमसिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर(ऊधमसिंह नगर)
Updated Thu, 06 Jul 2023 08:07 PM IST
सार
सुबह श्रमिक धान रोप रहा था, इसी दौरान खेत की मेड़ के नजदीक सांप ने उसे काट लिया, जिससे वह अचेत हो गया। आनन-फानन साथी श्रमिक उसे लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांप
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किच्छा क्षेत्र सांप के काटने से श्रमिक की मौत हो गई। श्रमिक एक खेत में धान रोप रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गांव सेंडा देवरनिया जिला बरेली (यूपी) निवासी शिशुपाल (25) खेतिहर मजदूर था। वह 15 जून को गांव राघव नगर किच्छा में एक खेत स्वामी के खेत में धान रोपने के लिए अपने कुछ साथियों के साथ आया था।
विज्ञापन
बुधवार सुबह वह धान रोप रहा था, इसी दौरान खेत की मेड़ के नजदीक सांप ने उसे काट लिया, जिससे वह अचेत हो गया। आनन-फानन साथी श्रमिक उसे लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। किच्छा एसएचओ धीरेंद्र कुमार के अनुसार श्रमिकों ने बताया कि शिशुपाल के पिता के काफी समय पहले मृत्यु हो चुकी है और मां दिव्यांग है। तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी।
विज्ञापन