फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Man Killed By Brother

छिनकी गांव में धारदार हथियार से युवक की हत्या, सनसनी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Man Killed By Brother
मृतक घुम्मन सिंह राणा- फाइल फोटो - फोटो : KHATIMA
खटीमा (ऊधमसिंह नगर)। क्षेत्र के ग्राम छिनकी में नेपाल निवासी युवक ने कुल्हाड़ी से वार कर अपने बड़े भाई क ो मार डाला। मृतक की ग्राम कुटरा निवासी बहन सुनीता की तहरीर पर पुलिस ने छोटे भाई पप्पू राणा के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।
विज्ञापन

महेंद्रनगर (नेपाल) के नया गांव निवासी घुम्मन सिंह राणा (28) पुत्र भगवान सिंह राणा 15 साल से ग्राम छिनकी में अपने छोटे भाई पप्पू सिंह राणा के साथ रहता था। शनिवार रात घुम्मन, उसका भाई पप्पू राणा और दो अन्य लोग घर पर ही थे। रात में दो अन्य लोग चले गए और दोनों भाई घर पर अकेले थे। रात में छोटे भाई पप्पू राणा ने बड़े भाई घुम्मन की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद पप्पू ने ही ग्रामीणों को भाई की हत्या हो जाने की जानकारी दी। ग्रामीणों की सूचना पर सीओ मनोज ठाकुर, कोतवाल संजय पाठक, एसएसआई भुवन चंद्र जोशी और एसआई लक्ष्मण सिंह जगवाण मौके पर पहुंचे जहां घुम्मन का शव लहूलुहान हालात में पड़ा था। नागरिक अस्पताल में डॉ. केसी पंत ने घुम्मन के शव का पोस्टमार्टम किया। उन्होंने बताया कि घुम्मन के सिर और शरीर पर धारदार हथियार से वार किया गया है।
विज्ञापन

मजदूरी करता था घुम्मन
खटीमा। मृतक घुम्म्न सिंह राणा के मामा बिज्टी निवासी कृष्णा सिंह राणा ने बताया कि घुम्मन मजदूरी करता था। घुम्मन की कुछ साल पहले शादी हुई थी, लेकिन पत्नी उसे छोड़कर चली गई। घर में दोनों भांजे ही रहते थे। पप्पू भी मजदूर है। बीडीसी सदस्य नरेश गिरि और ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया घुम्मन अपने भाई के साथ रहता था। बताया कि शनिवार रात घुम्मन के साथ उसका छोटा भाई पप्पू घर पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed