फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Man found Hang

घर के बरामदे में लटका मिला ग्रामीण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Man found Hang
देवेंद्र सिंह नेगी, शांतिपुरी। - फोटो : RUDRAPUR
शांतिपुरी। एक ग्रामीण संदिग्ध परिस्थितियों में घर के बरामदे में फंदे पर लटका मिला। अंदेशा जताया जा रहा है कि घरेलू कलह के चलते ग्रामीण ने आत्मघामी कदम उठाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मूल रूप से गोरापड़ाव हल्द्वानी निवासी देवेंद्र सिंह नेगी उर्फ दीपू (38) ने कुछ साल पहले शांतिपुरी नंबर एक में मकान खरीदा था। वह परिवार के साथ मकान में रहते थे। बताया जा रहा है कि कुछ समय से देवेंद्र की अपनी पत्नी ममता से अनबन चल रही थी। बुधवार की रात दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। बृहस्पतिवार की सुबह देवेंद्र अपने घर के बरामदे में फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर गोरापड़ाव से उसके पिता हरक सिंह नेगी भी पहुंच गए थे। सूचना पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उचित कदम उठाएंगे। मृतक के घर में पत्नी और तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed