फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   man found dead near hotel under suspicious circumstances in khatima

हत्या या हादसा: होटल के पास मृत मिला युवक, हल्द्वानी से कार की सर्विसिंग कराकर लौट रहा चंपावत का विनीत

Wed, 29 Nov 2023 10:20 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 29 Nov 2023 10:20 AM IST
सार

चंपावत के विनीत गोस्वामी (32) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव खटीमा के तिगरी स्थित एक होटल के सामने पड़ा मिला। विनीत अपनी कार की सर्विस कराने के लिए आशीष नामक युवक के साथ हल्द्वानी गया था। 

विज्ञापन
man found dead near hotel under suspicious circumstances in khatima
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंपावत के एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव तिगरी स्थित एक होटल के सामने पड़ा मिला। 

विज्ञापन


चंपावत निवासी विनीत गोस्वामी (32) अपनी कार की सर्विस कराने के लिए आशीष नामक युवक के साथ हल्द्वानी गया था। बताया जा रहा है कि हल्द्वानी से लौटने के दौरान कार में डेंट लगने पर उसने कार खटीमा में एक गैराज में दी थी। इस कारण सोमवार रात दोनों टिगरी स्थित एक होटल में रुक गए। 


मंगलवार सुबह लोगों ने होटल के पास विनीत का शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक के साथी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम को विनीत टहलने के लिए होटल से बाहर चला गया था। इसी बीच उसे भी नींद आ गई। सुबह के समय विनीत को बिस्तर में न पाकर उसकी खोजबीन शुरू की। तभी होटल के पास उसका शव मिलने की जानकारी मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed