फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Man Found Dead in House

संदिग्ध परिस्थितियों में बेड पर पड़ा मिला युवक का शव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Man Found Dead in House
मृतक अंशू बजाज - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। प्रेम विवाह करने वाले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव अपने घर में बेड पर पड़ा मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

कुंडेश्वरी रोड सांईंधाम कॉलोनी निवासी अंशु बजाज (30) का विवाह आठ वर्ष पूर्व बंगाली समाज की एक युवती से हुआ था। उसकी पत्नी कालोनी में ही एक डेंटल क्लीनिक चलाती है। वह भी पत्नी के साथ क्लीनिक में बैठता था। अभी तक इस दंपती के कोई संतान नहीं है। विवाह के बाद से दंपती परिवार से अलग किराए के मकान में रहता है। 21 अगस्त की शाम किसी बात को लेकर दंपती के बीच कुछ अनबन हो गई थी। जानकारी होने पर अंशु के माता-पिता और भाई हिमांशु भी वहां आ गए। विवाद निपटाने के मकसद से अंशु की पत्नी को सास-ससुर अपने साथ घर ले गए जबकि अंशु अपने कमरे में ही रह गया। सोमवार की शाम करीब पांच बजे अंशु का भाई हिमांशु उसका हाल जानने के लिए कमरे पर पहुंचा। उसके मकान का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा खुलवाने के लिए भाई ने कई आवाजें लगाई, लेकिन अंदर से कोई हलचल नहीं हुई। पत्नी ने जाल से झांककर देखा तो अंशु का शव बेड पर पड़ा मिला। मृतक के भाई ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खोला। सूचना पर कोतवाली से पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अंशु की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मृतक का विसरा जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed