{"_id":"67df1451f91e443e2a0a8f1a","slug":"man-falls-from-train-khatima-news-c-236-1-ktm1001-108581-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: चलती ट्रेन से गिरा युवक, जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: चलती ट्रेन से गिरा युवक, जख्मी
Sun, 23 Mar 2025 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 23 Mar 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
खटीमा। रेलवे स्टेशन पर शनिवार शाम ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक युवक गिरने से घायल हो गया। उसका एक पैर बुरी तरह जख्मी हो गया। युवक को खटीमा उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
न्यूरिया, पीलीभीत (यूपी) निवासी सोमपाल (30) पुत्र सीताराम शाम करीब सात बजे टनकपुर से पीलीभीत को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में चढ़ रहा था। अचानक अनियंत्रित होकर वह प्लेटफार्म पर गिर गया।
इस दौरान उसका एक पैर प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच फंसने से बुरी तरह जख्मी हो गया। युवक के चीखने की आवाज सुनकर प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों ने दौड़ कर उसे किसी तरह बाहर निकाला। 108 एंबुलेंस के माध्यम से युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
युवक ने बताया कि वह अमाऊं में मकान निर्माण का कार्य करने वाले ठेकेदार के साथ काम करता है। काम खत्म होने के बाद ट्रेन से घर लौटने के लिए स्टेशन आया था। बताया कि ट्रेन में एक बुजुर्ग महिला को चढ़ाने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया था। संवाद