{"_id":"685c4c50c5c6b35fde078709","slug":"man-duped-of-rs-153-lakh-by-imitating-acquaintances-voice-khatima-news-c-236-1-ktm1001-110191-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: परिचित की आवाज निकालकर ठगे 1.53 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: परिचित की आवाज निकालकर ठगे 1.53 लाख रुपये
Thu, 26 Jun 2025 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
खटीमा। परिचित की आवाज निकालकर खटीमा निवासी सुभाष चंद्र बत्रा से डेढ़ लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वार्ड 14 खटीमा निवासी सुभाष चंद्र बत्रा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके परिचित मनोज कुमार किसी काम से उत्तराखंड से बाहर गए थे। आठ फरवरी को दोपहर करीब 12:55 बजे उन्हें एक मोबाइल नंबर से फोन आया। कॉलर की आवाज मनोज कुमार की तरह थी। फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि उनके एटीएम कार्ड से रकम नही निकल रही है, उन्हें 1.50 लाख रुपये ट्रांसफर करवा दो। वह खटीमा आकर रकम लौटाएगा। बातों में आकर उन्होंने 66,000 रुपये अपने मुनीम के नंबर से यूपीआई से डलवाए और 37,441 रुपये अपने खातों से डलवाए। उसके बाद 13 फरवरी को 50,000 अपने बेटे के बैंक से एनईएफटी के जरिये ट्रांसफर किए। उन्होंने कुल 1,53,441 रुपये ट्रांसफर किए। बाद में रुपये मांगने पर मनोज ने कोई रकम नहीं मांगने की बात कही। इसपर उन्होंने कॉल डिटेल दिखाई तो पता चला कि नंबर मनोज का नहीं था।