फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rudrapur News: Man Died in Rail Accident

Rudrapur: दिल्ली से काठगोदाम आ रही रानीखेत एक्सप्रेस की चपेट में आया युवक, मौके पर हुई मौत

Thu, 20 Apr 2023 07:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर(ऊधमसिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर(ऊधमसिंह नगर) Updated Thu, 20 Apr 2023 07:17 PM IST
सार

रुद्रपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म से करीब एक किलोमीटर पहले दिल्ली से काठगोदाम आ रही रानीखेत एक्सप्रेस की चपेट में एक युवक आ गया। 

विज्ञापन
Rudrapur News: Man Died in Rail Accident
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रुद्रपुर में रेलवे स्टेशन के पास रानीखेत एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी ने शव कब्जे मेें लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जीआरपी ने युवक के ट्रेन से गिरने की आशंका जताई है हालांकि उसके पास से ट्रेन का टिकट नहीं मिला है।

विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब 4:45 बजे रुद्रपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म से करीब एक किलोमीटर पहले दिल्ली से काठगोदाम आ रही रानीखेत एक्सप्रेस की चपेट में एक युवक आ गया। ट्रैक मैन ने जीआरपी को सूचित किया। जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया। रुद्रपुर रेलवे स्टेशन के जीआरपी चौकी प्रभारी रामवीर सिंह ने बताया कि मृतक के पास कोई भी पहचान पत्र नहीं मिला। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के सभी थानों सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed