फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   man dead by current

शादी में आए बरेली के युवक की करंट से मौत

Thu, 29 Jun 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर। Updated Thu, 29 Jun 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
man dead by current
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
बिजली के खंभों पर झूलते नंगे तार विवाह समारोह में आये बरेली के युवक के लिए काल बन गये। विवाह स्थल पर बने टीन शेड में बिजली का करंट फैलने से युवक उसकी चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रंपुरा स्थित चौरासी घंटा मंदिर के पास रहने वाले महीपाल कोहली के घर पर बुधवार को उसकी बेटी का विवाह समारोह था।
विज्ञापन


बरेली से पहुंची बारात में जोगीनबादा गुंसाई गोटिया थाना बारादरी बरेली निवासी 34 वर्षीय मुकेश गिरी पुत्र नंदराम भी शामिल था। बताया जा रहा है कि रात में विवाह समारोह संपन्न होने के बाद सभी लोग घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान रात करीब दो बजे तेज बारिश शुरू हुई और घूम रहे लोग बारिश से बचने को इधर उधर भागने लगे। मुकेश भी बारिश से बचने के लिए पास ही में बनी टीन शेड की दुकान की तरफ लपका इसी बीच उसका पैर फिसला और उसने नाले में गिरने से बचने के लिए टीन शेड में लगे लोहे के पोल का सहारा लिया।
विज्ञापन


वह करंट की चपेट में आ गया। मुकेश की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग इससे बचाते इससे पहले ही वह बुरी तरह झुलस गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मुकेश अपने पीछे अपनी पत्नी संजू गिरी और चार बच्चों को छोड़ गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार टिन शेड के पास लगे बिजली के खंभे से एक नंगा झूलता हुआ टिन शेड पर गिरा जिससे करंट फैल गया। फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुकेश के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed