फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   man committed suicide by hanging himself after a quarrel with his fiancée over a video call in rudrapur

Udham Singh Nagar News: दूसरे लड़के से बात नहीं आई रास...मंगेतर की बातचीत से खफा था युवक, फंदे पर लटका मिला शव

Thu, 24 Apr 2025 01:24 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 24 Apr 2025 01:24 PM IST
सार

मंगेतर से वीडियो कॉल पर हुई अनबन के बाद एक युवक अपने घर में चुन्नी के फंदे पर लटका मिला। परिजन तत्काल उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
man committed suicide by hanging himself after a quarrel with his fiancée over a video call in rudrapur
फांसी।

विस्तार

रुद्रपुर में मंगेतर से वीडियो कॉल पर हुई अनबन के बाद एक युवक अपने घर में चुन्नी के फंदे पर लटका मिला। परिजन तत्काल उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां ने पुलिस को तहरीर देकर बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन

मूलरूप से बिहार का रहने वाला आशीष सैनी (21) मां और छोटे भाई के साथ भूरारानी में किराये के कमरे में रहता था। पिता मनोज सैनी आंध्र प्रदेश में काम करते हैं। मंगलवार को आशीष घर में अकेला था। मां गेहूं काटने गई थी। इस बीच, परिजनों को पता चला कि आशीष कमरे में चुन्नी के फंदे से लटका है तो वे दौड़े आए और उसे जिला अस्पताल ले गए लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

विज्ञापन

उसके चाचा अमरजीत ने बताया कि घटना के समय घर में कोई नहीं था। आशीष के मोबाइल का भी पता नहीं चल रहा है। वह प्लंबरिंग का काम सीख रहा था। कहा कि आशीष को आत्महत्या के लिए उकसाया गया है। उन्हें न्याय चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की पक्ष के लोगों ने दी घटना की जानकारी : बुआ
मृतक की बुआ ने बताया कि आशीष का क्षेत्र की एक युवती के साथ छह महीने से प्रेम प्रसंग था। दोनों की अगले महीने शादी होने वाली थी। दोनों का एक-दूसरे के घरों में आना-जाना था। उनका कहना है कि आशीष ने मंगेतर को किसी अन्य लड़के से बात करते देखा था। इस बात पर दोनों में विवाद चल रहा था। घटना से पहले आशीष ने मंगेतर से बात की थी और उससे अनबन के बाद वह फंदे पर लटका मिला। सबसे पहले युवती पक्ष के लोग ही आशीष के कमरे में पहुंचे थे और उनसे ही घटना की जानकारी मिली थी। आरोप लगाया कि लड़की पक्ष ने कुछ समय पहले आशीष के साथ मारपीट भी की थी।

मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों ने बताया कि उसकी अगले महीने शादी होनी थी। जिस युवती से शादी होनी थी, उससे झगड़े के बाद युवक ने आत्महत्या का कदम उठाया है। मृतक की मां की ओर से तहरीर मिली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - प्रशांत कुमार, सीओ सिटी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed