{"_id":"64e24f69ed7556eb860ac5f6","slug":"man-booked-under-raping-daughter-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-2257-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की शर्मनाक हरकत: 13 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म, परिजनों के सामने आई किशोरी के गर्भवती होने की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता की शर्मनाक हरकत: 13 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म, परिजनों के सामने आई किशोरी के गर्भवती होने की बात
Mon, 21 Aug 2023 11:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाजपुर (ऊधम सिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, बाजपुर (ऊधम सिंह नगर)
Updated Mon, 21 Aug 2023 11:40 AM IST
सार
दो दिन पहले पीड़िता अपने चाचा के घर आई थी। इस दौरान चाचा सहित अन्य परिजनों ने किशोरी से पेट में हो रही सूजन के बारे में पूछा, जिस पर किशोरी ने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। इससे चाचा सहित अन्य परिजनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
एक पिता पर अपनी ही 13 वर्षीय बेटी के साथ शर्मनाक हरकत कर उसे गर्भवती करने का आरोप लगा है। पीड़िता के चाचा की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज पुलिस आरोपी पिता को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति अपनी माता और नाबालिग बेटी के साथ राज्य सीमा स्थित यूपी क्षेत्र में एक फार्म पर नौकरी करता था।
विज्ञापन
कई साल पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। दो दिन पहले पीड़िता अपने चाचा के घर आई थी। इस दौरान चाचा सहित अन्य परिजनों ने किशोरी से पेट में हो रही सूजन के बारे में पूछा, जिस पर किशोरी ने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। इससे चाचा सहित अन्य परिजनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...UGC: होनहारों के लिए मजाक बनकर रह गया CUET, प्रवेश परीक्षा की कटऑफ तय नहीं, शून्य से नीचे वालों को भी दाखिला
विज्ञापन
चाचा ने कोतवाली में तहरीर सौंपी। कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि पीड़िता के मेडिकल परीक्षण में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ धारा 376, पॉक्सो के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।