फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Man Arrested in Pocso Case

Udham Singh Nagar News: किशोरी को भगाया और शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

Sat, 14 Oct 2023 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 14 Oct 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Man Arrested in Pocso Case
एसएसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज
विज्ञापन

काशीपुर। एक महिला ने एसएसपी को तहरीर देकर एक युवक पर उसकी नाबालिग बेटी को बहलाकर भगा ले जाने और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया। एसएसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

कोतवाली क्षेत्र के निवासी महिला ने एसएसपी को सौंपे प्रार्थना पत्र में कहा कि 17 जून को उसकी 17 वर्षीय बेटी को मोहल्ला मझरा रोड मिलन मैरिज हाॅल के सामने रहने वाला शहजान बहलाकर अपने साथ ले गया था। अगले दिन 18 जून को सुबह साढ़े चार बजे आरोपी शहजान उसकी बेटी को उसके घर के पास छोड़ कर भाग गया। बेटी ने बताया कि शहजान उसे होटल में ले गया और शादी करने का झांसा देकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। वह शिकायत लेकर युवक के घर गई तो आरोपी युवक और उसके परिजनों ने कार्यवाही नहीं करने के लिए कहते हुए बालिग होने पर शहजान की शादी बेटी से कराने का आश्वासन दिया। पांच अक्टूबर को अचानक शहजान और उसके परिवार के लोगों ने शादी से मना कर दिया। साथ ही कार्यवाही करने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने छह अक्टूबर को काशीपुर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी शहजान के खिलाफ विभिन्न धारा समेत पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed