{"_id":"68a22c16269e88f9050b3180","slug":"man-and-daughter-booked-under-case-sitarganj-news-c-242-1-rdp1007-128685-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने पर बाप-बेटी पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने पर बाप-बेटी पर मुकदमा
Mon, 18 Aug 2025 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 18 Aug 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई
सितारगंज।
युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने में पुलिस ने बाप-बेटी पर मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर की है।
नगर के वार्ड नंबर छह निवासी राधेश्याम ने बताया कि उसी के वार्ड निवासी सतीश सागर की पुत्री सृष्टि सागर से उसके पुत्र गौरव का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी प्रेम प्रसंग का फायदा उठाकर सृष्टि अक्सर उसके पुत्र से पैसे ऐंठती थी। वहीं सागर जब भी उससे शादी की बात कहता तो वह टालमटोल करती थी। लड़की के पिता से भी कई बार दोनों के विवाह की बात की तो उन्होंने साफ इन्कार कर दिया। इससे गौरव तनाव में रहने लगा।
10 अगस्त 2023 को सृष्टि ने गौरव को फोनकर से सभी संबंध तोड़ने की बात कही तो गौरव तनाव में आ गया। अगले दिन 11 अगस्त 2023 की रात उसने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गौरव के पिता राधेश्याम ने आरोप लगाया कि सतीश सागर और उसकी पुत्री सृष्टि सागर ने उसका मानसिक उत्पीड़न किया। इस कारण उनके बेटे ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
इस संबंध में उसने 12 अगस्त 2023 को कोतवाली सितारगंज में तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज करने की मांग की पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पिता और पुत्री दोनों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। सीओ बीएस धौनी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पिता-पुत्री के विरुद्ध केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन