फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Mahipal Singh Awarded CV raman Prize

राधेहरि के प्रोफेसर महिपाल सिंह को मिला सीवी रमन पुरस्कार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Mahipal Singh Awarded CV raman  Prize
काशीपुर। राधेहरि पीजी कॉलेज में कार्यरत भौतिक विज्ञान के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. महिपाल सिंह को 2021 के लिए मधुमेय एजुकेशनल एंड रिसर्च फाउंडेशन अयोध्या की ओर से सीवी रमन पुरस्कार से नवाजा गया है। डॉ. महिपाल को यह पुरस्कार उनकी पुस्तक क्वांटम मैकेनिक्स एंड माडर्न फिजिक्स के लिए दिया गया है।
विज्ञापन

महिपाल सिंह ने बताया कि यह पुस्तक वर्ष 2008 में प्रकाशित हुई थी। इस पुस्तक में भौतिक विज्ञान में क्वांटम यांत्रिकी और आधुनिक भौतिक विज्ञान के सिद्धांतों को सराहनीय ढंग से स्पष्ट वर्णित किया गया था। इसी पुस्तक में उन्होंने प्रख्यात रमन प्रभाव की घटना को बड़े ही रोचक ढंग से समझाया है। यह पुस्तक स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं के विद्यार्थियों के साथ- साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों के लिए भी मददगार है। डॉ. महिपाल ने बताया कि कोरोना काल के कारण उन्हें ईमेल के जरिए प्रमाणपत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed