{"_id":"694d952332b1beeeaa071ca7","slug":"maharaja-shoor-sainis-grand-procession-took-place-with-great-pomp-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-136937-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: महाराजा शूर सैनी की विशाल शोभायात्रा धूमधाम से निकली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: महाराजा शूर सैनी की विशाल शोभायात्रा धूमधाम से निकली
Fri, 26 Dec 2025 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 26 Dec 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। सैनी समाज की ओर से महाराजा शूर सैनी की विशाल शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान जगह-जगह सामाजिक लोगों और व्यापारियों ने शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान शोभायात्रा में सैनी समाज के लोगों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से समाज की आने वाली पीढ़ी को आगे बढ़ने की सीख के अलावा अपने पूर्वजों के बारे में जानकारी मिलती है।
बृहस्पतिवार को शहर में महाराजा शूर सैनी की विशाल शोभायात्रा निकली। इस दौरान सैनी समाज के प्रेस प्रवक्ता राजेंद्र सैनी ने कहा कि महाराजा शूर सैनी समाज की अस्मिता, एकता और गौरवशाली इतिहास का प्रतीक हैं। वह एक पराक्रमी योद्धा, न्यायप्रिय शासक और समाज के प्रेरणास्रोत थे। कार्यक्रम अनुसार शोभायात्रा किला बाजार से शुभारंभ होकर नगर की विभिन्न मोहल्ले से होते हुए मोहल्ला लक्ष्मीपुर पट्टी सैनी धर्मशाला में जाकर समाप्त हुई। इस मौके पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, गोपाल सिंह सैनी, श्रुतिका सिंह सैनी, राजीव कुमार सैनी, आशीष गुप्ता, गुरविंदर सिंह चंडोक, भाजपा नेता खिलेंद्र सिंह चौधरी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भाई शमसुद्दीन आदि मौजूद रहे।