फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Madhya Pradesh won gold in men category in Malkhamb in 38th national games

National Games: मलखंब प्रतियोगिता...MP ने दिखाया दम, पुरुष वर्ग में झटका गोल्ड मेडल; दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र

Thu, 13 Feb 2025 05:03 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 13 Feb 2025 05:03 PM IST
सार

38वें राष्ट्रीय खेलों की मलखंब प्रतियोगिता में महिला वर्ग के बाद पुरुष वर्ग में भी मध्य प्रदेश की टीम चैंपियन बनी। प्रतियोगिता में महाराष्ट्र दूसरे और तमिलनाडु की टीम तीसरे स्थान पर रही।

विज्ञापन
Madhya Pradesh won gold in men category in Malkhamb in 38th national games
मलखंब में महिला वर्ग के बाद पुरुष वर्ग में भी मध्य प्रदेश चैंपियन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

38वें राष्ट्रीय खेलों की मलखंब प्रतियोगिता में महिला वर्ग के बाद पुरुष वर्ग में भी मध्य प्रदेश की टीम चैंपियन बनी। प्रतियोगिता में महाराष्ट्र दूसरे और तमिलनाडु की टीम तीसरे स्थान पर रही। खटीमा के चकरपुर स्थित वन चेतना केंद्र स्पोर्ट्स स्टेडियम में मलखंब प्रतियोगिता के तीसरे व अंतिम दिन पोल, हैंगिंग और रोप मलखंब के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग में मध्य प्रदेश ने 126.6 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि महाराष्ट्र 123.3 अंक के साथ दूसरे और तमिलनाडु की टीम 122.85 अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रही।

 

चैंपियन बनी टीम के खिलाड़ियों में देवेंद्र पाटिदार, कुंदन कछावा, प्रणीत यादव, प्रणव कोरी, यातिन कोरी, युवराज घाडके और कोच शिवांश कौशल शामिल रहे। इससे पूर्व महिला वर्ग में भी मध्य प्रदेश की टीम ने 83.20 अंक प्राप्त कर चैंपियन बन चुकी है। जबकि महाराष्ट्र ने 82.85 अंक प्राप्त कर द्वितीय और छत्तीसगढ़ की टीम ने 80.05 अंक प्राप्त तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन

चैंपियन मध्य प्रदेश की कोच श्वेता चौहान के अलावा खिलाड़ियों में वीरा राठौर, माही राठौर, अनुष्का नायक, सिद्धी गुप्ता, जयशिका प्रजापति और अंजली यादव शामिल रहीं। मलखंब एसोसिएशन उत्तराखंड के सचिव रमेश चंद्र ओली ने बताया कि महिला व पुरुष वर्ग में मध्य प्रदेश की टीम चैपिंयन बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed