{"_id":"652846fc717a9edad70f3fa6","slug":"madarsa-without-registration-case-soon-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-4726-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: वीरभट्टी के बाद अब यहां बिना पंजीकरण चल रहा मदरसा, प्रबंधक पर दर्ज होगा केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: वीरभट्टी के बाद अब यहां बिना पंजीकरण चल रहा मदरसा, प्रबंधक पर दर्ज होगा केस
Fri, 13 Oct 2023 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
किच्छा के सिरौलीकला में मदरसे के बारे में जानकारी लेते एसओ कमलेश भट्ट।
- फोटो : Samvad
मदरसे में पढ़ते हैं 35 बच्चे, मूलभूत सुविधाएं भी नदारद
किच्छा। नैनीताल के वीरभट्टी के बाद अब पुलभट्टा क्षेत्र के सिरौलीकला में एक मस्जिद में बिना पंजीकरण मदरसा संचालित होता पाया गया है। पुलिस ने मदरसे में छापा मारा तो प्रबंधक पंजीकरण नहीं दिखा सका। यही नहीं मदरसे में पानी सहित मूलभूत सुविधाएं और अग्निशमन यंत्र भी नहीं मिले। एसओ ने प्रबंधक और दो शिक्षकों का 10,000-10,000 रुपये का कोर्ट चालान करने के साथ एसएसपी को रिपोर्ट भेज दी है।
बृहस्पतिवार को पुलिस को वार्ड नंबर 19 सिरौलीकला में बिलाल मस्जिद के उपर फैजाने रजा मदरसा संचालित होने की सूचना मिली थी। एसओ कमलेश भट्ट टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो मदरसे में बच्चों को पढ़ाते हुए मो. इलियाश और मो. रिजवान निवासी धावनी बुजुर्ग थाना खजुरिया जिला रामपुर मिले। बताया कि मदरसे में सिरौलीकला और बरेली जिले के 35 बच्चे पढ़ते हैं। पुलिस को मदरसे का पंजीकरण नहीं मिला। इसके साथ ही छोटे बच्चो के लिए आवश्यक शौचालय, पीने के पानी की सुविधा, अग्निशमन उपकरण, प्राथमिक इलाज के संसाधन नहीं मिले। मदरसे के प्रबंधक शकील अहमद निवासी वार्ड नंबर 19 सिरौलीकला ने सत्यापन की कार्यवाही नहीं की थी। पुलिस ने प्रथम दृष्टया मदरसे का संचालन अवैध पाया है। एसओ ने बताया कि प्रबंधक और दो शिक्षकों का चालान किया गया है। मामले में कार्यवाही के लिए एसएसपी को रिपोर्ट भेजी गई है। इधर एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने कहा कि मामले में जानकारी लेने के बाद ही कुछ बता सकेंगे। इधर, बृहस्पतिवार देर रात प्रबंधक सहित चार लोगों पर केस दर्ज करने की कार्रवाई जारी रही।