फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Maa Jwala Jyoti

मां ज्वाला की ज्योति पांच मंदिर में स्थापित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Maa Jwala Jyoti
रुद्रपुर के पांच मंदिर की साज सज्जा करते लोग। - फोटो : RUDRAPUR
हिमाचल से मां ज्वाला की ज्योति लेकर सोमवार को भक्त रुद्रपुर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने ज्योति को लक्ष्मी नारायण मंदिर में स्थापित किया। मंगलवार को शहर के मंदिरों के पुजारी लक्ष्मी नारायण मंदिर से ज्योति लेकर अपने मंदिरों में अखंड ज्योत जलाएंगे। नवरात्र को लेकर बाजार सज चुका है। लोगों ने बाजार में पहुंचकर खरीदारी की।
विज्ञापन

श्री सनातन धर्म सभा की ओर से गए भक्त सोमवार को मां ज्वाला की ज्योति लेकर बाटा चौक पहुंचे। इस दौरान विधायक राजकुमार ठुकराल, मेयर रामपाल सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने ज्योति का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। भक्तों पर पुष्प वर्षा की। ज्योति को स्थापित करने के बाद लक्ष्मी नारायण मंदिर में पुजारियों और भक्तों ने आरती की, जबकि मंगलवार को मंदिर में रामचरित मानस का पाठ होगा। वहीं नवरात्रों के नौ दिन तक मां भगवती की चौकियां होंगी।
विज्ञापन

वहां महेश बब्बर, विजय जग्गा,राजेश छाबड़ा, सुरेश राजदेव, शशि अरोरा, सीमा दुनेजा, आकांक्षा अनेजा, कंचन ग्रोवर आदि थे। इधर, प्राचीन अटरिया मंदिर के पंडित पंकज गौड़ ने बताया कि नवरात्रों में शहर के मंदिरों में अखंड ज्योत जलाई जाएगी। इस बार चैत्र नवरात्र कई शुभ संयोगों से युक्त रहेंगे। नवरात्र की शुरूआत सर्वार्थ और अमृत सिद्धि के शुभ योग में होगी। इसमें व्रत, पूजा अर्चना करने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुष्पवर्षा से ज्योति का स्वागत कर निकाली शोभायात्रा
किच्छा। नवरात्रों में पूजा अर्चना के लिए मां ज्वाला से आई ज्योति का नगर में स्वागत किया गया। इस मौके पर मारवाड़ी धर्मशाला से श्री सनातन धर्म मंदिर तक शोभायात्रा निकाली गई। कोरोना के कारण इस वर्ष ज्वाला से जोत लेने के लिए कम श्रद्धालु गए थे। सोमवार शाम शोभायात्रा श्री सनातन धर्म मंदिर के लिए रवाना हुई। शोभा यात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। बाद में ज्योति को मंदिर में स्थापित किया गया। यहां पर विधायक राजेश शुक्ला, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़, पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, कुलवंत सिंह, संजीव कुमार सिंह, सुरेश पपनेजा, पं. अरुणेश शर्मा, राकेश गुप्ता, राकेश खुराना, महेंद्र गोयल आदि थे। (संवाद)

रुद्रपुर में नवरात्र पर्व के लिए प्रसाद खरीदते लोग।

रुद्रपुर में नवरात्र पर्व के लिए प्रसाद खरीदते लोग।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर में मां ज्वाला की ज्योति के साथ चलते श्रद्धालु।

रुद्रपुर में मां ज्वाला की ज्योति के साथ चलते श्रद्धालु।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर पहुंची मां ज्वाला की ज्योति।

रुद्रपुर पहुंची मां ज्वाला की ज्योति।- फोटो : RUDRAPUR

मां ज्वाला की ज्योति का स्वागत करते नागरिक।

मां ज्वाला की ज्योति का स्वागत करते नागरिक।- फोटो : KITCHHA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed