{"_id":"68506c3277d7968feb0f01dc","slug":"lt-line-wire-fell-into-the-pit-two-buffaloes-died-due-to-electric-shock-rudrapur-news-c-235-1-ksp1006-128444-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: गड्ढे में गिरा एलटी लाइन का तार, करंट से दो भैंस की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: गड्ढे में गिरा एलटी लाइन का तार, करंट से दो भैंस की मौत
Tue, 17 Jun 2025 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
जसपुर। ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव में एलटी लाइन का तार टूटकर गिर गया। इसकी चपेट में आकर दो भैंस की करंट से मौत हो गई। ग्राम रायपुर निवासी नूर मोहम्मद सोमवार को किशनपुर स्थित अपने खेत से भैंसों को चराकर घर लौट रहे थे। अचानक गांव से कुछ दूरी पर एलटी लाइन का तार टूटकर पानी के गड्ढे में गिर गया। इस पर उसकी नजर नहीं पड़ी। दो भैंसों के गड्ढे में उतरते ही करंट से उनकी मौत हो गई। नूरा मोहम्मद ने बताया कि पीछे आ रही दो और भैंसों को बमुश्किल बचाया गया। सूचना पर विद्युत कर्मियों ने बिजली बंद कराई। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजा दिए जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन