{"_id":"6328b10b7ac3da04c54d309b","slug":"lsd-vires-in-us-nagar-rudrapur-news-hld4762545123","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलएसडी वायरस का संदिग्ध केस मिलने पर आठ गायों के भेजे सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलएसडी वायरस का संदिग्ध केस मिलने पर आठ गायों के भेजे सैंपल
विज्ञापन
रुद्रपुर। जसपुर ब्लॉक के रामनगर गांव में लंपी स्किन डिजीज (एलएसडी) वायरस का एक संदिग्ध केस मिला है। गाय में एलएसडी वायरस जैसे लक्षण मिलने पर पशु चिकित्सकों ने प्रभावित गाय के अलावा सात अन्य गायों के सैंपल भी जांच के लिए भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) की लैब में भेज दिए हैं।
हरिद्वार के बाद ही जिले में भी एलएसडी के लिए पशुपालन विभाग सतर्क है। इसलिए पहले जिले की सीमा के पास गांव में 16,000 गोवंशी पशुओं का टीकाकरण किया गया। उसके बाद जिलेभर में कुल 74,000 गायों का टीकाकरण किया गया है लेकिन कुछ दिन पूर्व जसपुर के रामनगर गांव में एक पशुपालक की गाय में एलएसडी वायरस जैसे लक्षण देखे गए हैं। इसलिए 25,000 वैक्सीन की मांग और की गई है। जिले में कुल 1,30,000 गोवंशी पशुओं का टीकाकरण होना है।
जसपुर के पशु चिकित्सक डॉ. सुधांशु मिश्रा ने बताया कि गाय में कई जगह गांठें बनीं थीं। गाय में बुखार के भी लक्षण मिले थे। इसके चलते गाय, आसपास के गोवंशी पशुओं के सैंपल आईवीआरआई इज्जतनगर बरेली (यूपी) में भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि अभी पशुओं की जांच रिपोर्ट नहीं मिली है। सीवीओ डॉ. एसबी पांडेय ने बताया कि सैंपल की जांच रिपोर्ट आने पर ही वायरस की पुष्टि हो सकेगी।