{"_id":"5974d98a4f1c1b0e3b8b46df","slug":"lover-brings-poison-girlfriend-treats-like-sleeping-pills-for-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी जहर लाया, प्रेमिका ने नींद की दवा समझकर परिजनों को पिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी जहर लाया, प्रेमिका ने नींद की दवा समझकर परिजनों को पिलाया
अमर उजाला ब्यूरो जसपुर।
Updated Sun, 23 Jul 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेम में अंधी किशोरी ने ऐसा कदम उठा लिया, जिसके अंजाम से वह खुद अंजान थी। प्रेमी ने उसे नींद की गोलियां बताकर कीटनाशक ला दिया और उसने दादी, माता-पिता और दोनों भाइयों को कोल्डड्रिंक में मिलाकर पिला दिया। ताऊ और मोहल्ले के लोगों की तत्परता से सभी की जान बच गई और प्रेमी के मंसूबों पर पानी फिर गया।
विज्ञापन
डालीराम राजमिस्त्री के साथ मजदूरी करता है। उसके दो पुत्र और दो पुत्रियां है। बड़ी पुत्री कंचन का विवाह डेढ़ साल पूर्व ग्राम हरियावाला में हुआ है। पड़ोसियों का कहना है कि डालीराम को शराब की लत है। वह सप्ताह में 3-4 दिन ही मजदूरी करता है। परिवार चलाने में पत्नी और बच्चे भी सहयोग करते हैं। बच्चे दूध बेचते हैं और दिन भर पशुओं के लिए चारा जुटाने में लगे रहते हैं। डेढ़ साल पहले किशोरी और मुनेश जोशी के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। ताऊ राजेश कुमार कश्यप ने बताया कि मुनेश जोशी एक होटल में तंदूर पर रोटी बनाने का काम करता है। कभी शनिदान मांगता है। अलग-अलग जाति होने की वजह से शादी नहीं की।
विज्ञापन
भट्टी पर रोटी बनाने का काम करता है। मौहल्ले वालों ने बताया कि प्रेमी की निगाह प्रेमिका के मकान पर थी। वह उनकी हत्या कर अपनी प्रेमिका के साथ उसके घर में रहना चाहता था। प्रेमिका का पिता निर्माण कार्यों में मजदूरी का काम करता है। उसने कहा कि छह माह पूर्व जब वह अपने प्रेमी के साथ फरार हुई थी, उसी समय कानूनी कार्रवाई की जाती तो यह घटना नहीं होती। घर की इज्जत के चलते कानूनी कार्रवाई नहीं की। अब इसकी शादी के लिए लड़का तलाश कर रहे थे। साल के आखिर तक शादी की योजना थी। ऐसा कदम उठाकर उसने खुद का कलंकित कर लिया।
विज्ञापन
सभी की हालत बिगड़ने पर उसकी भतीजी ने ही घर पर आकर उसने अपनी ताई को बताया कि सभी को ना जाने क्या हो गया। सब बेहोश हो गए हैं। शायद मछली खाने से ऐसा हुआ है। उसकी बातों पर विश्वास कर वह मोहल्ले वालों के साथ सभी को सरकारी अस्पताल में ले गया। जहां डॉक्टर ने जहर खिलाए जाने की आशंका व्यक्त की। किशोरी के परिजनों की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है। पड़ोसियों ने चंदा कर इलाज के लिए पैसा जुटाए।
किसी को शक न हो, इसलिए अस्पताल में डटी रही किशोरी
जसपुर। कोतवाली में किशोरी ने बताया मुनेश ने शनिवार की शाम एक पुड़िया देकर कहा था कि ये नींद की गोलयां पिसी हुई हैं। इन्हें कोल्डड्रिंक या चाय में मिलाकर सब को पिला देना, जब वे सो जाएंगे तो हम घर से भाग जाएंगे। इत्तेफाक से तभी घर में मेहमान आ गए। उनके लिए कोल्डड्रिंक मंगाई गई तो किशोरी ने थोड़ी-थोड़ी मेहमानों को मिलाकर बाकी बचाकर रख दी। खाना खाने के बाद उसने कीटनाशक मिलाकर सभी को कोल्डड्रिंक पिला दी। किसी को शक न हो, इसलिए वह सरकारी अस्पताल और नर्सिंग होम में उनकी सेवा में लगी रही। सुबह को जब पड़ोस की महिलाओं ने कुरेदा तो वह सकपका गई, जिससे हकीकत सामने आ गई।
मकान कब्जाने की थी योजना
प्रेमी मुनेश जोशी होटल में रोटी बनाने का काम करता है। मोहल्ले वालों ने बताया कि प्रेमी की निगाह प्रेमिका के मकान पर थी। वह परिजनों की हत्या कर प्रेमिका के साथ उसके घर में रहना चाहता था, लेकिन उसके मंसूबों पर पानी फिर गया। अब पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।