फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Jaspur NewsLoot from mother of BJP state executive member

Jaspur: बाइक सवार बदमाशों ने भाजपा नेता की मां से की मारपीट, फिर 50 हजार रुपये लूटकर हुए फरार

Wed, 01 Mar 2023 05:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 01 Mar 2023 05:12 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर उसे भेज दिया। दिन दहाड़े हुई लूट की इस घटना से क्षेत्र में दहशत है।

विज्ञापन
Jaspur NewsLoot from mother of BJP state executive member
लूट - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

जसपुर में बाइक सवार लुटेरे ने बैंक से 50,000 रुपये निकालकर ले जा रही भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज पाल की माता से मारपीट कर 50,000 रुपये लूट लिए। ग्रामीणों ने पीछा कर लुटेरे को पकड़कर लूटे हुए रुपये बरामद कर पुलिस को सौंप दिया। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर उसे भेज दिया। दिन दहाड़े हुई लूट की इस घटना से क्षेत्र में दहशत है। महुआडाबरा निवासी दिनेश सैनी ने कहा कि वह भाजपा नेता मनोज पाल के पेट्रोल पंप लीलावती फिलिंग स्टेशन पर कार्य करता है। सोमवार को लीलावती देवी सुभाष चौक के निकट इंडियन बैंक से 50,000 रुपये निकालकर उसकी स्कूटी पर पीछे बैठकर घर जा रही थीं।
विज्ञापन


बिना नंबर की बाइक से पीछा कर रहे लुटेरे ने महुआडाबरा नगर पंचायत के कब्रिस्तान के गेट के पास रुपये भरा पास छीन लिया। इससे अनियंत्रित होकर स्कूटी से वह गिर गई। उन दोनों के साथ लुटेरा मारपीट कर देवीपुरा रोड की ओर फरार हो गया। उसके शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीणों ने लुटेरे का पीछा कर उसे आईटीआई कॉलेज के पास से दबोच लिया। लूटे हुए रुपये लुटेरे पास से बरामद कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना में लीलावती देवी को गंभीर चोट आई। उन्हें डॉ. एमपी सिंह नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना देकर आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। कोतवाल पीएस दानू ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम हरिओम सिंह निवासी मोहल्ला नत्था सिंह बताया। आरोपी के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर जेल भेजा गया है। उसकी बाइक जब्त की गई है। दिनदहाड़े हुई लूट की इस घटना से ग्रामीण क्षेत्र में दहशत है।


महिला की हालत गंभीर
लूट की घटना में घायल लीलावती देवी 75 वर्ष को डॉ. एमपी सिंह नर्सिंग होम में भर्ती हैं। उन्हें आईसीयू वार्ड में रखा गया है। जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। उपचार कर रहे डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि उनके चेहरे पर काफी चोटें आईं हैं। ब्रेन हेमरेज हुआ है। इस कारण उनकी हालत स्थिर बनी है। उधर, उनका हाल जानने वालों का नर्सिंग होम में तांता लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed