{"_id":"60958b068ebc3ed1ea3f6011","slug":"long-cue-of-wheat-ladden-trucks-bazpur-news-hld423703931","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं से लदे वाहनों की लगी लंबी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं से लदे वाहनों की लगी लंबी कतार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। जिलेभर के विभिन्न क्रय केंद्रों पर बारदाना खत्म होने से शुक्रवार को गेहूं की खरीद नहीं हो सकी। जबकि खाद्य विभाग के कुछ क्रय केंद्रों पर बारदाना उपलब्ध होने से खरीद हुई।
बिगवाड़ा मंडी समिति परिसर स्थित यूसीएफ के क्रय केंद्र पर भी बारदाना खत्म होने से खरीद नहीं हो सकी। कुछ किसानों ने क्रय केंद्र पर रखे अपने गेहूं को तौलने की मांग की लेकिन क्रय केंद्र प्रभारी पंकज कश्यप ने गेहूं में मिट्टी मिली होने की बात कहकर तौल नहीं की। वरिष्ठ विपणन अधिकारी हेमंत जोशी व राज्य भंडारण निगम के गोदाम प्रभारी राकेश दुबे ने बिगवाड़ा क्रय केंद्र का निरीक्षण किया।
केंद्र पर रखे गेहूं के निरीक्षण के दौरान उसमें मिट्टी की मिलावट मिली। वरिष्ठ विपणन अधिकारी जोशी ने कहा कि निरीक्षण के दौरान गेहूं में मिट्टी मिली। किसानों को तौल से पहले मिट्टी साफ करने के निर्देश दिए गए हैं। इधर, बारदाना खत्म होने से तराई विकास सहकारी संघ के केंद्र पर शुक्रवार को दूसरे दिन भी गेहूं की खरीद नहीं हो सकी है। गल्ला मंडी स्थित आरएफसी के क्रय केंद्र पर करीब 250 क्विंटल गेहूं खरीद हुई। डिप्टी आरएमओ वेदप्रकाश धूलिया ने कहा जिले में 10 मई तक बारदाना उपलब्ध हो जाएगा। इस बार असम से पर्याप्त मात्रा में बारदाना पहुंच रहा है।
विज्ञापन
दो क्रय केंद्र प्रभारियों को कोराना
रुद्रपुर। जिले में कोरोना संक्रमण की चपेट में गेहूं खरीद केंद्रों के प्रभारी भी आ रहे हैं। रुद्रपुर विकासखंड में यूसीएफ और नैफेड के दो क्रय केंद्र प्रभारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। फिलहाल क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद की जिम्मेेदारी सहायक केंद्र प्रभारियों को दी गई है।
गेहूं से लदे वाहनों की लगी लंबी कतार
बाजपुर। गोदाम में धीमी गति से उतारने की कार्य होने से गेहूं से लदे वाहनों की लंबी कतार लग गई। शुक्रवार को सरकारी तौल का गेहूं लेकर मंडी समिति परिसर स्थित केंद्रीय भंडार के गोदाम पहुंचे। इस दौरान गेहूं से लदे वाहनों की लंबी कतार लगी है। आरोप है कि गोदाम में धीमी गति से कार्य होने से गेहूं से लदे ट्रक सहित अन्य वाहन मंडी समिति की सड़कों के किनारे कतार में खड़े है। मौसम को देखते हुए चालक परिचालकों ने वाहनों पर तिरपाल लगानी शुरू कर दी है। इधर, ट्रक यूनियन के कोषाध्यक्ष धर्मपाल बंसल ने सोमवार को सीएम को पत्र भेजकर वाहनों से गेहूं उतरवाने की मांग की थी। जिस पर कार्य शुरू हो गया। बंसल ने उतारने के कार्य तेजी लाने की मांग की है। जिससे वाहनों की कतार न लगे।