{"_id":"5a638e974f1c1b8b268b5828","slug":"lohadi-mela-launches-with-bhangra-and-gidda","type":"story","status":"publish","title_hn":"भंगड़ा और गिद्दा के साथ लोहड़ी मेला का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भंगड़ा और गिद्दा के साथ लोहड़ी मेला का आगाज
अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर।
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
गीत प्रस्तुत करते कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरांचल पंजाबी महासभा लोहड़ी मेला का गिद्दा और भंगड़ा के साथ आगाज किया गया। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य लोगों के अलावा शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व सांसद बलराज पासी, एसएसपी डॉ. सदानंद दाते, जिलाधिकारी डॉ. नीरज खेरवाल, एएसपी डॉ.जगदीश चंद्र, एसडीएम विनीत तोमर ने शिरकत की।
विज्ञापन
स्व. मेला राम छाबड़ा की स्मृति में पचास वर्ष से अधिक आयु के दंपतियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। बाद में पंजाबी लोक गायक युवा दिलों की धड़कन मलकीत सिंह ओलक के गीतों ने कार्यक्रम में समा बांध दिया। शनिवार को श्री रामलीला मैदान में सजे विशाल पंडाल में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव घई, लोहड़ी मेला चेयरमैन अश्वनी छाबड़ा, मेला संयोजक जसपाल सिंह चड्ढा, प्रदेश मीडिया प्रभारी दिलप्रीत सिंह सेठी, अशोक शर्मा, अशोक छाबड़ा, मानसेरा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
श्रीगुरुनानक कन्या इंटर कॉलेज, श्रीगुरु नानक मॉडल स्कूल के छात्र छात्राओं और नटराज डांस एकेडमी ने भंगड़ा और गिद्दा के साथ कार्यक्रम का आगाज किया। श्रीगुरुनानक गर्ल्स स्कूल की छात्रों ओं ने कन्या भ्रूण हत्या पर मार्मिक नाटक प्रस्तुत किया। राजीव घई ने कहा कि यह लोहड़ी मेला कार्यक्रम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और युवा पीढ़ी को नशे से मुक्त करो अभियान को समर्थित है।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कार्यक्रम में सोहन सिंह और उनकी पत्नी सतनाम कौर, रोशन लाल छाबड़ा और प्रकाश देवी, बिहारी लाल और सोना देवी, मनोहर लाल और लाजवंती देवी आदि को मेलाराम स्मृति सम्मान में शॉल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम देखने युवाओं की भारी भीड़ थी। पुलिस ने रामलीला गेट पर जबरन अंदर घुसने का प्रयास करने वाले अराजक तत्वों पर पुलिस ने लाठियां फटकारी। मैदान के कई कंपनी के उत्पादो की प्रदर्शनी और खाने पीने के स्टॉल लगे थे। कार्यक्रम में गुरविंदर चंडोक, सर्वेश बाली, मनोहर लाल, आशीष बॉबी आदि थे।