{"_id":"5f0e03048ebc3e636b75c6c8","slug":"lockdwn-increased-again-inkashipur-will-remain-colsed-till-july-17-kashipur-news-hld389744233","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशीपुर में तीसरी बार बढ़ा लॉकडाउन, 17 जुलाई तक रहेगा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशीपुर में तीसरी बार बढ़ा लॉकडाउन, 17 जुलाई तक रहेगा बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। तीन दिनों में कांटेक्ट ट्रेसिंग और टेस्टिंग में कोरोना को लेकर बिगड़ती जा रही स्थिति को देखते हुए काशीपुर में एक बार फिर लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। काशीपुर में अब 17 जुलाई को रात 12 तक लॉकडाउन लागू रहेगा।
संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरव कुमार ने बताया कि काशीपुर में कांटेक्ट ट्रेसिंग के मामलों में अप्रत्याशित वृद्धि हो रही है। अब तक 19 कंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके है और काजीबाग में एक और कंटेनमेंट जोन बनना है। पिछले दिनों में हुए रैपिड एंटीजन टेस्ट में पहले दिन शनिवार को सिर्फ 25 सैंपलों की जांच की गई, जो सभी निगेटिव पाए गए। दूसरे दिन रविवार को 1070 लोगों की जांच की गई।
इसमें से 33 लोग पॉजिटिव मिले थे। सोमवार को 1283 नमूनों में से 29 सैंपल पॉजिटिव मिले। मंगलवार को भी पॉजिटिव केस मिलने से प्रशासन के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गईं। इसके अलावा बाहर भेजे गए सैंपलों में भी रोजाना बड़ी तादाद में कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं। स्थिति को देखते हुए अब काशीपुर में एक बार फिर लॉकडाउन बढ़ाकर 17 जुलाई रात 12 तक कर दिया गया है। संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरव कुमार ने बताया कि सीएमएस डॉ. पीके सिन्हा व सीओ मनोज कुमार से चर्चा के बाद इस आशय का आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
बॉर्डर पर मोर्चे स्थापित, सशस्त्र पुलिसकर्मी तैनात
काशीपुर। काशीपुर में लॉकडाउन की अवधि बढ़ाए जाने के चलते उत्तराखंड बॉर्डर की सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है। यूपी की सीमा से जुड़े संपर्क मार्गों पर भी पुलिस कर्मियों के साथ ही एसपीओ तैनात किए गए हैं।
सीओ मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि एसएसपी दलीप सिंह कुंवर के निर्देश पर अंतर्राज्यीय बॉर्डरों पर मोर्चे बनाए गए है, जहां 24 घंटे सशस्त्र पुलिस कर्मी तैनात किए गए है। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर किसी अन्य प्रयोजन के लिए बाहरी लोगों को काशीपुर की सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।