{"_id":"6a1b3567c295439f8a0d4915","slug":"livestock-rearer-injured-in-bear-attack-in-shaktifarm-rudrapur-news-c-236-1-ktm1001-114520-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: शक्तिफार्म में भालू के हमले में पशुपालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: शक्तिफार्म में भालू के हमले में पशुपालक घायल
Sun, 31 May 2026 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 31 May 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
शक्तिफार्म। मवेशियों के लिए चारा काटने जंगल गए ग्रामीण को भालू ने हमला कर जख्मी कर दिया। परिजन घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
आनंदनगर निवासी त्रिलोक राम (30) अपने साथियों के साथ गांव से सटे डोली रेंज जंगल में मवेशियों के लिए चारा काटने गया था। इसी दौरान अचानक झाड़ियों से निकले भालू ने त्रिलोक पर हमला कर दिया। भालू ने उनके पेट में पंजा मार कर घायल कर दिया।
चीख सुनकर मौके पर पहुंचे उसके साथियों के शोर मचाने पर भालू जंगल की ओर भाग गया। सूचना मिलते ही परिजन गंभीर रूप से घायल त्रिलोक को सितारगंज के जिला चिकित्सालय ले गए।
डोली रेंज के वन क्षेत्राधिकारी नवीन पवार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। नियमानुसार घायल को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। घटना के बाद डोली रेंज से सटे आनंदनगर और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है।