{"_id":"6971303d357464f9170426ef","slug":"listening-to-the-srimad-bhagwat-katha-purifies-the-mind-kanhaiya-lal-maharaj-rudrapur-news-c-242-1-rdp1025-136129-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से मन होता है शुद्ध : कन्हैया लाल महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से मन होता है शुद्ध : कन्हैया लाल महाराज
Thu, 22 Jan 2026 01:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 22 Jan 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
गदरपुर। श्री पुरातन सनातन धर्म मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कथा वाचक कन्हैया लाल महाराज ने गोवर्धन पूजा के प्रसंग का वृतांत सुनाया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत का श्रवण करने से मन शुद्ध होता है, पापों से मुक्ति मिलती है और व्यक्ति का आध्यात्मिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा मानव जीवन को सही दिशा देने का कार्य करती है। कथा के दौरान कन्हैया लाल महाराज के भक्ति गीतों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे। पंडित विजय कुमार शास्त्री ने कहा कि मनुष्य को अपना जीवन सत्कर्मों में लगाना चाहिए, जिससे समाज और स्वयं दोनों का कल्याण हो सके। कार्यक्रम में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार सिंधी, सीताराम चौहान, अजीत भुसरी, संजीव पपनेजा, मनोज कश्यप, नीलू कोचर, भावना सिंह, रेखा गाबा, प्रीति मदान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन