{"_id":"653e05743ebdc3b94b091977","slug":"liquor-smugglers-who-burnt-two-police-bikes-abscond-in-kashipur-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kashipur Crime: पुलिस की दो बाइक जलाने वाले शराब तस्कर फरार, चार आराेपियों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kashipur Crime: पुलिस की दो बाइक जलाने वाले शराब तस्कर फरार, चार आराेपियों पर केस दर्ज
Sun, 29 Oct 2023 12:42 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sun, 29 Oct 2023 12:42 PM IST
सार
काशीपुर में कच्ची शराब बनाने वाले तस्करों के खिलाफ छापे के दौरान पुलिस की दो बाइक जलाने के मामले में चार आराेपियों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कच्ची शराब बनाने वाले तस्करों के खिलाफ छापे के दौरान पुलिस की दो बाइक जलाने के मामले में चार आराेपियों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
गढ़ीनेगी चौकी प्रभारी एसआई होशियार सिंह ने तहरीर में बताया कि केसरी गणेशपुर के जंगल में कच्ची शराब बनाने की सूचना मिलने पर शुक्रवार दोपहर एसआई भूमिका पांडेय की टीम ने छापा मारा।
टीम ने अवैध भट्ठी को तोड़ते हुए उपकरण जब्त कर लिए। लौटकर देखा तो कांस्टेबल नरेंद्र रौतेला और कैलाश काला की बाइक जल रही थी। संसाधन न होने से आग बुझा नहीं पाए।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल ने बताया कि ग्राम केसरी गणेशपुर निवासी बलविंदर सिंह, सुखदेव सिंह, गुरचरन सिंह और हरिओम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन