{"_id":"66282e48f50ea713b1070c74","slug":"linter-under-construction-hospital-building-collapsed-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-110330-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: निर्माणाधीन अस्पताल की इमारत का लिंटर ढहा, पांच श्रमिक दबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: निर्माणाधीन अस्पताल की इमारत का लिंटर ढहा, पांच श्रमिक दबे
Wed, 24 Apr 2024 03:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 24 Apr 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
गदरपुर के ग्राम रतनपुरा में निर्माणाधीन अस्पताल की ढही इमारत का मलबा 08पी: गदरपुर के रतनपुरा मे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर/गदरपुर। क्षेत्र के रतनपुरा गांव में निर्माणाधीन अस्पताल की इमारत का लिंटर ढहने से पांच श्रमिक मलबे में दबकर घायल हो गए। उन्हें श्रमिकों और ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल तीन श्रमिकों को रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो घायल सीएचसी गदरपुर में भर्ती हैं।
ग्राम रतनपुरा में एक निजी अस्पताल की इमारत का निर्माण हो रहा है। मंगलवार दोपहर साढ़े तीन बजे इमारत में लिंटर डालने के लिए शटरिंग का कार्य चल रहा था। करीब 25 से अधिक श्रमिक कार्य कर रहे थे। अचानक जोरदार आवाज के साथ शटरिंग ढह गई। शेटरिंग ढहने के साथ वहां काम कर रहे श्रमिक उसमें दब गए। कई श्रमिकों ने जान बचाने के लिए करीब 25 फुट ऊंची शटरिंग से छलांग लगा दी। शटरिंग ढहने से ग्राम रतनपुरा निवासी गोपाल व रामू, ग्राम संजय नगर महतोष निवासी छोटू विश्वास, विजय और विश्वजीत मलबे में दब गए।
हादसे की सूचना पर महतोष पुलिस चौकी से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने श्रमिकों और ग्रामीणों की मदद से लोहे के मलबे के नीचे दबे श्रमिकों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल छोटू विश्वास, विजय और विश्वजीत को उपचार के लिए रुद्रपुर के नैनीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। छोटू के माथे पर टांके आए हैं। साथ ही हाथ और पैर में भी चोट लगी है। गोपाल और रामू का सीएचसी गदरपुर में इलाज चल रहा है। हादसे के संबंध में अस्पताल प्रबंधन से जानकारी लेने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका।