फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Lineman died after falling to the ground due to electric shock in rudrapur

Rudrapur News: करंट से झटके से जमीन पर गिरे लाइनमैन की मौत, हंगामा; परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Mon, 16 Jun 2025 05:32 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 16 Jun 2025 05:32 PM IST
सार

शिमला पिस्तौर में बिजली की लाइन में आए फॉल्ट को ठीक कर रहे ऊर्जा निगम में स्वयं सहायता समूह से तैनात लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा।

विज्ञापन
Lineman died after falling to the ground due to electric shock in rudrapur
करंट लगने से मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के शिमला पिस्तौर में बिजली की लाइन में आए फॉल्ट को ठीक कर रहे ऊर्जा निगम में स्वयं सहायता समूह से तैनात लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा। उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचे जेई को जमकर खरीखोटी सुनाई। पुलिस और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने परिजनों को समझाकर कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन

ग्राम शिमला पिस्तौर निवासी शिव कुमार (48) कई वर्षों से ऊर्जा निगम के किच्छा सब डिविजन में स्वयं सहायता समूह के जरिये लाइनमैन का कार्य कर रहे थे। रविवार रात को शिव कुमार को मलसी रोड पर निर्माणाधीन सत्यम मेंटल कंपनी के पास लाइन में फाॅल्ट आने की सूचना मिली। शिव कुमार के बेटे नरेश ने बताया कि जेई के कहने पर उनके पिता व वह मौके पर गए थे। पिता ने कच्ची खमरिया स्थित बिजली घर से शटडाउन लिया था और फोन पर सचिन नाम के कर्मचारी से बात भी हुई थी।

विज्ञापन

इसके बाद पिता पोल पर सीढ़ी लगाकर फाॅल्ट ठीक करने के लिए चढ़े थे। जैसे ही उन्होंने तार पर हाथ लगाया तो उसमें आ रहे करंट से उनको तेज झटका लगा और वे जमीन पर गिर गए। जमीन पर पक्का फर्श होने की वजह से सिर पर चोट लगने से उनका खून बहने लगा और कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। जेई को सूचना देने के बाद भी वह मौके पर नहीं आए। नरेश ने आरोप लगाया कि उनके पिता की मौत हादसा नहीं बल्कि साजिशन हत्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर शिव कुमार की मौत की सूचना से परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए व हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर एसएसआई ललित मोहन रावल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। इसी बीच जेई भी मौके पर पहुंच गए और उनको लोगों का आक्रोश झेलना पड़ा। परिजनों ने शव को नहीं उठाने दिया। इस दौरान पूर्व विधायक शुक्ला और एसडीओ डीसी गुरुरानी भी पहुंचे और परिजनों से वार्ता की। इसके बाद आधी रात को शव मोर्चरी भिजवाया गया। सोमवार की सुबह एसडीओ मृतक के घर पहुंचे और मदद के साथ ही जांच का भरोसा दिया। मृतक के दो बेटे और दो बेटियां हैं। सांसद प्रतिनिधि विपिन जल्होत्रा, ललित बिष्ट सहित अनेक लोगों ने परिजनों को सांत्वना दी।

लाइनमैन की मौत के मामले में एसडीओ और जेई की रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। प्रथम दृष्टया लाइनमैन के अन्य लाइन का शटडाउन लेकर अन्य लाइन में काम करने की बात सामने आ रही है। रिपोर्ट अधीक्षण अभियंता को सौंप दी गई है। सर्किल कार्यालय से जांच कमेटी का गठन होगा। जांच में सारी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। - संजय मिश्रा, अधिशासी अभियंता, ऊर्जा निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed