फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Letter sent to CBI for lie tester's test of suspects

संदिग्धों के लाई डिडेक्टर टेस्ट के लिए सीबीआई को भेजा पत्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Letter sent to CBI for lie tester's test of suspects
खटीमा। ग्राम कुटरा में एसबीआई एटीएम गार्ड भगवान सिंह भंडारी की हत्या के मामले में सीबीआई लैब दिल्ली से जल्द ही लाई डिडेक्टर टेस्ट के लिए टीम पहुंचने की उम्मीद बढ़ गई है। छह संदिग्धों के टेस्ट के लिए पत्र सीबीआई लैब को भेजा जा चुका है। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर एनएन पंत ने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि कुटरा गांव निवासी एसबीआई एटीएम गार्ड भगवान सिंह भंडारी का शव नो अगस्त की सुबह संदिग्ध हालत में एक घर के पास पड़ा मिला था। परिजनों ने पुलिस को सौंपी तहरीर में तीन लोगों को नामजद करते हुए हत्या की आशंका जतायी थी। खुलासा न होने पर 16 अगस्त को आक्रोशित ग्रामीणों ने कोतवाली घेरकर प्रदर्शन कर शीघ्र खुलासे की मांग की थी।
विज्ञापन

एएसपी देवेंद्र पिंचा ने सीबीसीआईडी जांच कराने व जांच अधिकारी बदलने, पॉलीग्राफ टेस्ट के साथ जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया था। इसके बाद 27 अगस्त को फिर लोगों का गुस्सा एसडीएम कार्यालय परिसर में फूटा था। तहसील में एएसपी देवेंद्र पिंचा ने पुलिस जांच अधिकारी बदलने व जल्द खुलासे का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, मामले में एसएसपी कार्यालय में तैनात इंस्पेक्टर एनएन पंत को जांच सौंपी गई है। इंस्पेक्टर पंत ने बताया कि मामले में छह संदिग्धों के लाई डिडेक्टर टेस्ट के लिए नई दिल्ली स्थित सीजीओ कांप्लेक्स सीबीआई लैब को पत्र भेजा गया है। जल्द ही वहां से तिथि आते ही टेस्ट किया जाएगा। मामले की जांच जारी है। जल्द मामले का अनावरण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed