{"_id":"64aef0ef6fed0b8cb6014ed6","slug":"less-seats-more-aspirants-sitarganj-news-c-234-1-shld1017-141-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: डिग्री काॅलेज में सीट कम, आवेदन ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: डिग्री काॅलेज में सीट कम, आवेदन ज्यादा
Wed, 12 Jul 2023 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 12 Jul 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर डिग्री कॉलेज में प्रवेश काउंटर पर परीक्षा फार्म जमा करते छात्र-छात्राएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राचार्य ने कुलसचिव को पत्र लिखकर की सीट बढ़ाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सितारगंज। डिग्री कालेज में प्रवेश के लिए सीट कम पड़ रही हैं और ऑनलाइन आवेदन कई गुना अधिक हुए हैं। ऐसे में इस बार प्रवेश को लेकर बच्चों में संशय की स्थिति बनी हुई है। प्राचार्य ने विज्ञान में सीट बढ़ाने के लिए कुमाऊं विश्वविद्यालय को पत्राचार किया है।
राजकीय महाविद्यालय में कला संकाय में 320 सीट हैं और दस फीसदी कोटा ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित है। इसी तरह वाणिज्य और विज्ञान में कुल 80-80 सीट हैं। दोनों संकायों में दस-दस फीसदी अतिरिक्त ईडब्ल्यूएस के लिए सीट आरक्षित हैं। लगभग 528 सीट पर प्रवेश होना है। इसके सापेक्ष बीए संकाय में 580, बीएससी मैथ्स में 56, बीएससी बायोलॉजी में 116 और बीकॉम में 189 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। अधूरे होने पर 13 आवेदन निरस्त हुए हैं।
प्राचार्य ने बताया कि कुल 954 में से 510 छात्राओं एवं 444 छात्रों के आवेदन हुए। उन्होंने बताया कि साइंस संकाय के दो विषयों में 40-40 सीटें मिली थीं और चार-चार सीट ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित हैं। इनको बढ़ाकर 160 और ईडब्ल्यूएस कोटे को आठ से 16 करने के लिए कुमाऊं विश्वविद्यालय को पत्राचार किया है। बताया कि प्रवेश के लिए आए आवेदनों की मेरिट सूची तैयार की जा रही है। उम्मीद है कि आज बृहस्पतिवार को सूची जारी कर तीनों संकायों में प्रवेश चालू कर दिए जाएंगे।