{"_id":"6a7b7319d5ea5cc55a09daaa","slug":"leopard-spotted-in-sai-vihar-colony-panic-among-residents-kashipur-news-c-235-1-ksp1007-147323-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: साईं विहार कॉलोनी में दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: साईं विहार कॉलोनी में दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत
Wed, 12 Aug 2026 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। कुंडेश्वरी रोड स्थित साईं विहार कॉलोनी में तेंदुआ दिखने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वन विभाग की ओर से क्षेत्र में गश्त तेज करते हुए लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा जा रहा है। काशीपुर रेंज कार्यालय के भूपाल सिंह ने बताया कि जहां पर तेंदुआ दिखाई दे रहा है वहां पर पिंजरा लगाया गया है। वहीं स्थानीय लोगों को जागरूक करते हुए तेंदुआ दिखने पर तत्काल सूचना वन विभाग को देने को कहा गया है।
जंगल से सटे गांवों में सोलर फेंसिंग लगाने की मांग
काशीपुर। जंगल से लगे चांदपुर गांव में जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए सोलर फेंसिंग लगाने की मांग की गई। डीएफओ को भेजे पत्र में ग्राम प्रधान तारावती ने बताया कि ग्राम पंचायत चांदपुर की सीमा से वन क्षेत्र लगा हुआ है। वन क्षेत्र के हिंसक जानवर गांव में घुसकर गाय, भैंस व पालतू कुत्तों को निवाला बना रहे हैं। नील गाय, चीतल, सांभर के सड़क पर आने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। ग्राम प्रधान ने वन विभाग से गांव में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने, सड़क किनारे गहरी व चौड़ी खाई खोदने, सोलर फेंसिंग लगाने व दीवार बनाने की मांग की है।