फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Leopard in Sundarpur village, villagers are keeping vigil

Udham Singh Nagar News: सुंदरपुर गांव में तेंदुआ, ग्रामीण कर रहे रतजगा

Fri, 12 Jan 2024 10:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 12 Jan 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
Leopard in Sundarpur village, villagers are keeping vigil
दिनेशपुर के सुंदरपुर गांव में नव​धिकारियों से वार्ता करते विधायक ​शिव अरोरा। स्रोत स्वयं
दिनेशपुर। सुंदरपुर गांव में तेंदुए की दहशत बरकरार है। ग्रामीण रतजगा कर रहे हैं। शुक्रवार दोपहर को एक किसान ने तेंदुए के शावक को देखा। वहीं विधायक शिव अरोरा ने गांव पहुंचे। उन्होंने वन मंत्री, डीएम के अलावा वन विभाग के उच्चाधिकारियों से बात कर शीघ्र तेंदुए को पकड़ने के लिए कहा।
विज्ञापन

पिछले पांच दिन से सुंदरपुर गांव में तेंदुए ने दहशत है। तेंदुआ ग्रामीणों की बतख और मुर्गियों को निवाला बना चुका है। बृहस्पतिवार को वन विभाग की टीम ने ड्रोन से सर्च अभियान चलाया था। इस दौरान एक तेंदुआ कैमरे में कैद हुआ और गन्ने के खेत में छिप गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर को किसान जगदीश मंडल ने शावक को सरसों के खेत से निकलकर गन्ने के खेत में जाते देखा। दोपहर को विधायक शिव अरोरा ने वन विभाग की टीम के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर ग्रामीणों से जानकारी ली। उन्होंने मौके पर वन मंत्री सुबोध उनियाल को मामले की जानकारी दी। साथ ही वरिष्ठ अफसर डॉ. पराग मधुकर धकाते, डीएम उदयराज सिंह, डीएफओ हिमांशु बागड़ी से वार्ता कर तेंदुए को जल्द पकड़ने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की परमिशन के लिए भी वार्ता हुई। पिंजरे की परमिशन मिलते ही शुक्रवार शाम से वन विभाग की टीम ऑपरेशन को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से तेंदुआ नजर आने पर उसे नुकसान न पहुंचाने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed