{"_id":"68f52660dacec8453f0e467d","slug":"leopard-devoured-a-dog-tied-inside-a-houses-boundary-wall-kashipur-news-c-235-1-ksp1007-133786-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: मकान की चहारदीवारी में बंधे कुत्ते को तेंदुए ने बनाया निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: मकान की चहारदीवारी में बंधे कुत्ते को तेंदुए ने बनाया निवाला
Sun, 19 Oct 2025 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 19 Oct 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
काशीपुर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के काशीपुर और आमपोखरा रेंज के अंतर्गत हल्दुआ बीट सीमा से लगे गोपीपुरा गांव के ग्रामीण जरनैल सिंह की मकान के परिसर में शनिवार रात तेंदुआ घुसा आया। उसने चहारदीवारी के अंदर बंधे पालतू कुत्ते को अपना निवाला बना लिया। घटना से ग्रामीणों में दहशत है।
चांदपुर, गोपीपुरा, मानपुरी, कुंडेश्वरी सहित कई स्थानों पर तेंदुए का आतंक है। पूर्व प्रधान कमलेश कुमार ने वन विभाग से जंगल क्षेत्र से लगे गांवों में सोलर फेसिंग लगाने की मांग की है। इधर, काशीपुर के रेंजर देवेंद्र रजवार ने बताया कि ग्रामीणों को सतर्क रहने और तेंदुआ दिखने पर सूचना देने के लिए जागरूक किया है। विभाग मुस्तैदी से अपना काम कर रहा है। वहीं चिह्नित स्थानों पर पिंजरा लगाया गया है। संवाद