फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Leopard Catched In Kashipur

पिंजरा तोड़कर भागा तेंदुआ, कॉलोनी में दहशत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Leopard Catched In Kashipur
काशीपुर की कौशांबी कालोनी में लगाए गए पिंजरे में फंसा तेंदुआ। संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। मानपुर रोड स्थित कौशांबी कॉलोनी में लगे वन विभाग के पिंजरे में एक तेंदुआ फंस गया। कॉलोनी के लोगों ने इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दी लेकिन ढाई घंटे बाद जब तक वन विभाग की टीम आती तेंदुआ पिंजरा तोड़कर भाग गया। इससे कॉलोनी में दहशत है। हालांकि वन विभाग पिंजरे में तेंदुए के फंसने की पुष्टि होने से इन्कार कर रहा है।
विज्ञापन

मानपुर रोड स्थित कौशांबी एवेन्यू के आसपास घनी झाड़ियां हैं। लोगों का दावा है कि करीब दो सप्ताह से इसके पास एक तेंदुआ अपने बच्चों के साथ घूमते देखा गया था। सीसीटीवी फुटेज में भी इसका वीडियो मिला था। कॉलोनी के लोगों की सूचना पर वनकर्मियों की टीम वहां रात में भी गश्त कर रही है। इसके बावजूद वनाधिकारियों ने वहां दो पिंजरे लगाए लेकिन कई दिनों तक दोनों पिंजरे खाली रहे। रेंजर ललित आर्य के नेतृत्व में विभागीय टीम ने मंगलवार को ट्रैक्टरों पर सवार होकर ड्रोन कैमरे की मदद से कॉलोनी के आसपास कांबिंग की लेकिन तेंदुआ नहीं दिखा।
विज्ञापन

कॉलोनी में रहने वाले संजीव शर्मा, राम सिंह, श्याम सिंह आदि का कहना है कि बुधवार तड़के 4:40 बजे तेंदुआ एक पिंजरे में फंस गया। मौके पर मौजूद वनकर्मियों ने विभागीय अधिकारियों को फोन कर गाड़ी भेजने के लिए कहा लेकिन ढाई घंटे बाद सुबह करीब सवा सात बजे वन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची तो पिंजरा खाली मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सुबह सवा छह बजे पिंजरे के दो सरिये हटाकर तेंदुआ उसमें से निकल भागा। कॉलोनी के कई लोगों ने उसे दीवार फांदकर जंगल की ओर जाते देखा है।

वन विभाग का पक्ष
रेंजर ललित का कहना है कि पिंजरे में तेंदुए के फंसने की पुष्टि नहीं हो सकी है। तेंदुआ फंसने संबंधी वायरल वीडियो के बारे में भी रेंजर ने कुछ कहने से इन्कार कर दिया। उन्होंने बताया कि विभाग ने वहां चार पिंजरे और चार कैमरे लगा दिए हैं। विभाग की टीम ड्रोन कैमरे की मदद से कॉलोनी से सटे जंगल के क्षेत्र में कांबिंग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed