फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Leopard captured in a cage placed on Gauvishan mound

Udham Singh Nagar News: गौविषाण टीले पर लगाए पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

Sat, 22 Nov 2025 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 22 Nov 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Leopard captured in a cage placed on Gauvishan mound
काशीपुर के गौविषाण टीला परिसर में लगे पिंजरा में कैद तेंदुआ। स्रोत : पार्षद
काशीपुर। तीर्थ द्रोणासागर स्थित गौविषाण टीला परिसर में तेंदुआ की चहलकदमी से लोगों में दहशत व्याप्त है। क्षेत्रवासियों की मांग पर वन विभाग ने टीला परिसर में पिंजरा लगा दिया था। इसमें एक तेंदुआ कैद हो गया, जिसे वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू करके जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन




गौविषाण टीले में बीते कई वर्षों से तेंदुए का कुनबा डेरा जमाए हुए हैं। समय-समय पर परिसर के अंदर और रात के समय परिसर के बाहर तेंदुए घूमते देखे जा चुके हैं। अब तक लगभग तीन तेंदुआ विभिन्न कारणों से मर चुके हैं। क्षेत्रवासियों ने बताया कि लगभग 10-15 दिन पहले टीले के आसपास तेंदुए की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए आसपास रहने वालों में दहशत का माहौल था। क्षेत्र के पार्षद अनिल कुमार ने बताया कि इस संबंध में वन विभाग को जानकारी दी गई।
विज्ञापन

तब वन विभाग की टीम ने टीला परिसर क्षेत्र में गश्त कर जानकारी जुटाई। साक्ष्य मिलने पर विभाग ने यहां एक पिंजरा लगा दिया था, जिसमें शनिवार-शुक्रवार की रात में एक तेंदुआ कैद हो गया। उन्होंने बताया अभी भी परिसर के अंदर 4-5 तेंदुए और हैं। बताया तेंदुए के डर से रात के समय लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकलते हैं। क्षेत्रीय वनाधिकारी देवेंद्र सिंह रजवार ने बताया कि सुबह सूचना मिलने पर विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी, जिसे रेस्क्यू करके ढेला रेस्क्यू सेंटर में छोड़ा जाएगा। क्षेत्रवासियों ने बताया कि परिसर में 4-5 और तेंदुए हैं इसलिए पिंजरे को दोबारा से वहां लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed