{"_id":"5f42b7e28ebc3e6d011c0ae6","slug":"leaving-two-streets-adjacent-to-those-found-infected-the-third-street-sealed-commotion-kashipur-news-hld3943601110","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमित मिले लोगों से सटी दो गलियों को छोड़ तीसरी गली कर दी सील, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमित मिले लोगों से सटी दो गलियों को छोड़ तीसरी गली कर दी सील, हंगामा
विज्ञापन
जसपुर में मोहल्ले वालो की समस्या सुनते विधायक।
- फोटो : KASHIPUR
जसपुर। मोहल्ला भूप सिंह की गली को सील करने पर रविवार को काफी हंगामा हो गया। मोहल्लेवासियों की शिकायत पर पहुंचे विधायक आदेश चौहान ने फोन पर अधिकारियों को खूब खरीखोटी सुनाई।
मोहल्लेवासियों और विधायक ने आरोप लगाया कि जिस गली में कोरोना संक्रमित मिले हैं, उससे सटी गलियों को तो सील नहीं किया गया, जबकि मोहल्ला भूप सिंह दो गलियों को छोड़कर है, फिर भी उनकी गली को सील कर दिया गया।
विधायक ने प्रशासन पर मोहल्ले वालों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। बाद में एसडीएम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मोहल्लेवासियों, विधायक और अस्पताल प्रशासन से बातचीत कर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
दरअसल, अस्पताल प्रशासन ने मोहल्ला भूप सिंह को बफर जोन घोषित किया है। रविवार सुबह सरकारी अस्पताल के पास की गली मोहल्ला भूप सिंह को पुलिसकर्मियों ने सील कर दिया। इससे आक्रोशित मोहल्लेवासियों ने हंगामा काटा और सूचना विधायक आदेश चौहान को दी। मौके पर पहुंचे विधायक चौहान ने लोगों से पूरे मामले की जानकारी ली।
मोहल्ले वासियों ने बताया कि उनकी गली से दो गलियां छोड़कर तीसरी गली में कुछ लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। पुलिसकर्मियों ने उन दो गलियों को सील नहीं किया है जबकि उनकी गली के निवासियों का दूसरी गलियों से कोई लेना देना नहीं है, फिर भी उनकी गली को सील कर दिया गया है। इस पर विधायक ने अधिकारियों को फोन कर उन्हें खूब खरीखोटी सुनाई।
एसडीएम सुंदर सिंह और सीओ मनोज ठाकुर ने सीएमएस डॉ. एचके शर्मा को बुलाकर गली को सील करने की जानकारी ली। विधायक आदेश चौहान ने अस्पताल प्रशासन पर भेदभाव करने का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा नेता और सरकारी अस्पताल के एक डॉक्टर की गली में पांच लोग कोरोना पॉजिटिव आए थे। आरोप है कि भाजपा के दबाव में उस गली को सील नहीं किया जबकि गरीब-मजदूरों की गलियों को सील कर उनका शोषण किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकारी अधिकारी सरकार को गुमराह कर रहे हैं। सीएमएस ने एसडीएम को बताया कि मोहल्ला भूप सिंह को बफर जोन घोषित किया गया है। इस मोहल्ले की गलियों को सील किया जा रहा है। एसडीएम सुंदर सिंह ने सील की गई गली में जल्द जांच कराए जाने के निर्देश दिए। वहां कोतवाल नंदा बल्लभ भट्ट, एसएसआई ललित जोशी, सतपाल सिंह, राम किशन सिंह, तेजपाल सिंह, तरुण सिसौदिया, भूपेंद्र सिंह आदि थे।
अब जसपुर विधायक खो बैठे आपा, वीडियो वायरल
काशीपुर। जसपुर क्षेत्र में एक गली को कंटेन्मेंट जोन गलत तरीके से घोषित करने का आरोप लगाते हुए अफसरों पर बिफर रहे क्षेत्रीय विधायक फोन पर अशोभनीय शब्द बोल गए। इस पूरे प्रकरण का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
जसपुर के भूप सिंह मोहल्ले में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने मोहल्ले को सील किया है। इसकी एक गली को गलत तरीके से सील करने का आरोप लगाते हुए लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे विधायक आदेश चौहान ने मामले को लेकर किसी विभागीय कर्मी से फोन बात की। इस दौरान आपा खोए विधायक के मुंह से कई बार अशोभनीय शब्द भी निकल गए। वायरल वीडियो में विधायक किसी को नियम भी समझा रहे हैं। वह सीएम को भी पंगु बोल बैठे।
कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर मोहल्ला भूप सिंह को सील किया गया था। लोग एक गली को सील किए जाने का विरोध कर रहे थे। कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर सिर्फ एक गली नहीं पूरे मोहल्ले को सील किया जाता है। - सुंदर सिंह, एसडीएमए जसपुर।
भूप सिंह मोहल्ले में लोगों के बुलाने पर में वहां पहुंचा। मैंने एसडीएम से इस संबंध में बात की लेकिन उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से पूछने को कहा। जनसमस्या सुलझाने के लिए मैंने अधिकारियों से बात की। मैने किसी तरह की गालीगलौच नहीं की। - आदेश चौहान, विधायक, जसपुर।