{"_id":"5b3a72d64f1c1b67578b4613","slug":"leave-the-headquarter-without-permission-cut-the-salary-of-two-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ा, दो अधिकारियों का वेतन काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ा, दो अधिकारियों का वेतन काटा
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कमिश्नर के निर्देश के बावजूद बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ना जिला सहायक निबंधक सहकारी समितियां और जिला पर्यटन विकास अधिकारी को महंगा पड़ गया। सीडीओ ने इसे गंभीरता से दोनों अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही एक सप्ताह के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने के भी आदेश दिए हैं।
सोमवार को सीडीओ आलोक पांडेय को सहकारिता विभाग और पर्यटन विभाग की समीक्षा करनी थी। उन्होंने समीक्षा करने के लिए जिला सहायक निबंधक सहकारी समितियां मान सिंह सैनी और जिला पर्यटन विकास अधिकारी बीसी त्रिवेदी को विकास भवन बुलाया था। लेकिन पता चला कि दोनों ही अधिकारी मुख्यालय से बाहर हैं। संबंधित विभागों के अधीनस्थों ने बताया कि जिला सहायक निबंधक देहरादून गए हैं और जिला पर्यटन अधिकारी नैनीताल गए हुए हैं। इस पर सीडीओ पांडेय ने बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर दोनों अधिकारियों का सोमवार का वेतन काटने के आदेश जारी किए। साथ ही एक सप्ताह के भीतर दोनों अधिकारियों से बिना उच्च अधिकारियों की अनुमति के मुख्यालय छोड़ने का स्पष्टीकरण भी मांगा है। भविष्य में दोबारा ऐसा करने पर प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने की चेतावनी भी दी है।