फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Leaders associated with farmer organizations protest in the Collectorate in rudrapur

उत्पीड़न का आरोप लगा कलक्ट्रेट में गरजे किसान: सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Tue, 12 Dec 2023 01:07 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 12 Dec 2023 01:07 PM IST
सार

रुद्रपुर में विभिन्न किसान संगठनों से जुड़े नेताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने किसान नेता युद्धवीर सिंह को अवैध हिरासत में लेने और किसानों के साथ हुए समझौते का उल्लंघन करने के विरोध जताते हुए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। 

विज्ञापन
Leaders associated with farmer organizations protest in the Collectorate in rudrapur
किसान संगठनों से जुड़े नेताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले विभिन्न किसान संगठनों से जुड़े नेताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने किसान नेता युद्धवीर सिंह को अवैध हिरासत में लेने, उनकी यात्रा पर प्रतिबंध लगाने और किसानों के साथ हुए समझौते का उल्लंघन करने के विरोध जताते हुए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। उन्होंने सरकार पर किसान आंदोलन में सक्रिय किसान नेताओं का उत्पीड़न का आरोप मढ़ा।

विज्ञापन


सोमवार को किसान संगठनों के लोगों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर एडीएम अशोक कुमार जोशी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। कहा कि केंद्र सरकार ने किसान आंदोलन का नेतृत्व करने वाले संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं से लिखित समझौता किया था। इसमें किसान आंदोलन में किसानों पर दर्ज केस वापस लेने और किसान नेताओं को बेवजह परेशान नहीं का जिक्र था लेकिन सरकार के कहने पर पुलिस और जांच एजेंसियां किसान नेताओं को प्रताड़ित कर रही हैं। 

विज्ञापन

 

29 नवंबर को कोलंबिया में अंतरराष्ट्रीय किसान सम्मेलन में भाग लेने के लिए जाने को तैयार भाकियू के राष्ट्रीय सचिव युद्धवीर सिंह को हिरासत में ले लिया गया। युद्धवीर के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है। किसानों के विरोध पर युद्धवीर सिंह को रिहा किया गया। इससे पूर्व रोहतक के बीकेयू नेता वीरेंद्र सिंह हुड्डा को दिल्ली पुलिस के सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन से नोटिस मिला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सात दिसंबर को भाकियू के प्रभारी अर्जुन बालियान को हवाई अड्डे पर नेपाल जाने से रोक दिया। पंजाब के किसान नेता सतनाम सिंह, हरिंदर सिंह लोकोवाल किसान आंदोलन के दौरान दर्ज केसों में अदालती प्रक्रियाओं का सामना करना पड़ रहा है। वहां पर किसान सभा भारतीय किसाके प्रदेश उपाध्यक्ष जागीर सिंह, न यूनियन (उग्रहा) के प्रदेश अध्यक्ष बल्ली सिंह चीमा, भाकपा माले के जिला सचिव ललित मटियाली, अखिलेश सिंह, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed