फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   LD Bhatt got three award.

एलडी भट्ट अस्पताल को मिले तीन अवार्ड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 08:32 PM IST
विज्ञापन
LD Bhatt got three award.
केंद्र सरकार द्वारा दिया गया अवार्ड। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। केंद्र और राज्य सरकार से एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए तीन अवार्ड मिले हैं। अधीक्षक पीके सिन्हा ने चिकित्सक और कर्मचारियों को इसका श्रेय दिया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण में उत्कर्ष सेवा के लिए प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में एलडी भट्ट को अवार्ड और एक लाख रुपये देकर सम्मानित किया है। केंद्र सरकार की लक्ष्य टीम ने सम्मानपत्र और तीन लाख रुपये प्रोत्साहन राशि दी है। स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने अस्पताल को आयुष्मान आरोग्य सम्मान पत्र दिया। सीएमएस डॉ. पीके सिन्हा ने देहरादून में अवार्ड, सम्मानपत्र और राशि प्राप्त की।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में डॉ. सिन्हा ने बताया कि एलडी भट्ट ने वैक्सीन लगाने में बेहतर प्रदर्शन किया है। नगर और ग्रामीण क्षेत्र में दो लाख 63 हजार टीके लगाए गए। पहला टीका एक लाख 96 हजार लोगों को लगाया जा चुका है। एक लाख 43 हजार लोगों की आरटीपीसीआर जांच कराई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए अस्पताल पूरी तरह तैयार है। अस्पताल में सभी तरह की जांच की जा रही है। किसी को भी बाहर से जांच कराने की जरूरत नहीं है। हर्ट सेंटर में ऑक्सीजन युक्त 12 बेड का वार्ड तैयार है। अस्पताल में एयर ऑक्सीजन के अलावा लिक्विड ऑक्सीजन गैस के दो कैपसूल उपलब्ध हैं। बच्चों के लिए कोविड वार्ड में 20 बेड लगे हैं। ऑक्सीजन पाइप लाइन से आ रही है। उन्होंने बताया कि अस्पताल को हाल ही में पांच नए एमबीबीएस डॉक्टर मिले हैं। हम हड्डी रोग विशेष, फिजिशियन और सर्जन की मांग कर रहे हैं। इस मौके पर डॉ. अजीत, पीसी रिखारी, संजीव शर्मा, जोगा सिंह, एचसी जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed