{"_id":"5730decc4f1c1b2333919c17","slug":"large-rail-line-will-cost-rs-440-crore-in-laying","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी रेल लाइन बिछाने में खर्च होंगे 440 करोड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी रेल लाइन बिछाने में खर्च होंगे 440 करोड़
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Tue, 10 May 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
रेल लाइन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्र ने पत्रकारों को बताया कि 15 मई से टनकपुर-पीलीभीत तक बड़ी रेल लाइन बिछाने का कार्य शुरू होगा। उन्होंने इस मद में भोजीपुरा से टनकपुर तक ब्राडगेज कार्य में लगभग 440 करोड़ रुपये खर्च का प्रावधान बताया।
विज्ञापन
ब्राडग्रेज लाइन बिछाने से पूर्व प्रस्तावित कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे महाप्रबंधक मिश्र ने रेलवे स्टेशन को यात्री सुविधाओं के अनुकूल बनाने के निर्देश अधीनस्थों को दिए। महा प्रबंधक ने बताया कि मझोला स्टेशन पर तीन लाइन की योजना पर लगभग 10 करोड़ खर्च होगा।
विज्ञापन
पत्रकारों के सवाल के जवाब में महाप्रबंधक मिश्रा ने बताया चकरपुर रेलवे हाल्ट की स्थिति में परिवर्तन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी स्टेशन को उसकी आय के अनुसार अहमियत दी जाती है। खटीमा को किच्छा से बड़ी रेल लाइन से जोड़ने के सवाल पर महा प्रबंधक मिश्र ने कहा कि यह कार्य राज्य सरकार पर निर्भर करता है।
विज्ञापन
राज्य सरकार के निशुल्क जमीन देने की स्थिति में रेलवे खटीमा-किच्छा से जोड़ने का कार्य करेगी। यह भी कहा कि प्रदेश सरकार के प्रतिनिधियों के साथ उनकी हुई बैठक में यह मालूम पड़ा कि फिलहाल सरकार जमीन उपलब्ध कराने की स्थिति में नहीं है। उन्होंने पीलीभीत टनकपुर ब्राडगेज कार्य को लगभग नौ माह में पूरा करने को कहा।
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने लिया प्रस्तावित ब्राडगेज व्यवस्था का जायजा
पूवोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्रा ने सोमवार को यहां पहुंचकर पीलीभीत-टनकपुर रेल खंड का निरीक्षण किया। 15 मई से पीलीभीत-टनकपुर तक मीटर गेज रेलखंड का आमान परिवर्तन किया जाना है। उन्होंने रेलवे स्टेशन की पुरानी व्यवस्थाओं में आमूल-चूल परिवर्तन कर रेल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश मातहतों को दिए।
महाप्रबंधक मिश्रा स्पेशल ट्रेन से यहां पहुंचे। इस दौरान न्यूरिया हुसैनपुर, मझोला पकड़िया, बनबसा एवं टनकपुर के स्टेशनों का निरीक्षण किया। रेलवे स्टेशन खटीमा की पुरानी बिल्डिंग, यात्री विश्राम गृह, टिकट वितरण कक्ष, आरक्षण कक्ष, पुराने माल गोदाम आदि का जायजा लेते हुए मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने न्यूरिया एवं मझोला केे बीच किमी संख्या 18-0-1 स्थित बड़ा पुल संख्या 27 का निरीक्षण किया। महाप्रबंधक ने बड़ी लाइन मानकों के अनुरूप यात्री सुविधाओं का विस्तार, प्लेटफार्म का उच्चीकरण आदि का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया। उन्होंने ब्राडगेज लाइन से संबंधित सभी सुविधाओं की उचित व्यवस्था के निर्देश मातहतों को दिए।
इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण पीडी शर्मा, मंडल रेलवे प्रबंधक निखिल पांडे, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर समन्वयक अजय वार्ष्णेय, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर अरुण कुमार, उप मुख्य सिंग्नल एवं दूर संचार मानवेंद्र सिंह, स्टेशन अधीक्षक पीके श्रीवास्तव सहित सभी शाखा अधिकारी मौजूद थे।