{"_id":"6a553c96f0c2d03b790a0a7e","slug":"land-arrangements-for-the-rob-underpass-at-the-main-intersection-will-be-made-soon-kashipur-news-c-235-1-ksp1007-145880-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: मुख्य चौराहे पर बनने वाले आरओबी अंडरपास के लिए जल्द होगी भूमि की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: मुख्य चौराहे पर बनने वाले आरओबी अंडरपास के लिए जल्द होगी भूमि की व्यवस्था
Tue, 14 Jul 2026 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। महाराणा प्रताप चौक पर आरओबी पर अंडरपास बनाने की लंबे समय से चली आ रही मांग जल्द पूरी होने के आसार हैं। इसी हफ्ते रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक करके आ रही भूमि समस्या के निस्तारण पर समन्वय बनाया जाएगा।
नौ साल पहले वर्ष 2017 में महाराणा प्रताप रोड-बाजपुर रोड पर आरओबी बनाने की आधारशिला रखी गई थी। आरओबी बनने के बाद रेलवे विभाग ने बाजपुर रोड, रोडवेज बस स्टेशन के पास रेलवे क्रांसिंग को पूरी तरह से बंद कर दिया था। तब शहरवासियों को भरोसा दिलाया गया था, कि आरओबी के पास अंडरपास बनाया जाएगा। इस मुद्दे को काशीपुर डेपलवमेंट फोरम (केडीएफ) ने प्रमुखता से उठाया और स्थानीय प्रशासन से लेकर रेलवे के उच्चाधिकारियों तक समस्या के निस्तारण की मांग की। तब बताया गया कि अंडरपास के लिए पर्याप्त भूमि नहीं होने के कारण अड़चन आ रही है। बीती 29 जून को केडीएफ ने एसडीएम को पुन: मांग पत्र सौंपकर समस्या के निस्तारण की मांग की थी।
कोट
राजस्व व रेलवे के अभिलेखों भूमि तो दर्ज है लेकिन नक्शा में भिन्नता है। इसकी मुख्य वजह वर्ष 1910 में जब रेलवे ने अपने रेलवे क्रासिंग बनाए थे, इसके लिए जमीन अधिग्रहण की गई थी। अब आबादी बढ़ने के साथ समस्या खड़ी हो रही है। इस हफ्ते रेलवे अधिकारियों के साथ अंडरपास के लिए भूमि उपलब्धता को बैठक कर समस्या के निस्तारण का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
अभय प्रताप सिंह, एसडीएम