{"_id":"6a8c9dc9d77d5d5b640ebd4e","slug":"lalkuan-bengaluru-weekly-train-via-kichha-is-now-regular-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-146149-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: किच्छा होकर जाने वाली लालकुआं-बेंगलुरु साप्ताहिक ट्रेन अब नियमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: किच्छा होकर जाने वाली लालकुआं-बेंगलुरु साप्ताहिक ट्रेन अब नियमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। किच्छा होकर बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से अस्थायी तौर पर चल रही लालकुआं-बेंगलुरु साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को रेलवे ने अब नियमित कर दिया है। अब यह ट्रेन स्थायी रूप से किच्छा स्टेशन होकर चलेगी। पहले यह ट्रेन सीजनल थी।
नई समयसारिणी के अनुसार, 15302 लालकुआं-बेंगलुरु एक्सप्रेस 19 सितंबर से हर शनिवार लालकुआं से शाम 5:45 बजे चलकर किच्छा में शाम 6:08 बजे पहुंचेगी। यहां दो मिनट रुकने के बाद बेंगलुरु के लिए रवाना होगी। वापसी में 15301 बेंगलुरु-लालकुआं एक्सप्रेस 22 सितंबर से हर मंगलवार को बेंगलुरु से चलकर किच्छा में सुबह 8:10 बजे पहुंचेगी।
यह ट्रेन किच्छा के बाद बहेड़ी, भोजीपुरा, बरेली, बदायूं, कासगंज, मथुरा, आगरा, झांसी, भोपाल, नागपुर, वारंगल, विजयवाड़ा होते हुए बेंगलुरु पहुंचेगी। ट्रेन में 18 एलएचबी कोच होंगे जिसमें स्लीपर, जनरल और एसी कोच शामिल हैं। नियमित होने से दक्षिण भारत जाने वाले छात्र, व्यापारी और नौकरीपेशा लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा।
विज्ञापन
कोट
यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए लालकुआं-बेंगलुरु साप्ताहिक ट्रेन अब नियमित कर दी गई है। इस ट्रेन से कई जिलों के लोगों को लाभ होगा। - सुमित कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर