फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Lady Found Dead in House

अज्ञात कारणों के चलते विवाहिता ने की खुदकुशी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Lady Found Dead in House
बाजपुर। एक विवाहिता घर के अंदर फंदे से लटकी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के परिजनों ने पति पर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

बुधवार शाम नगर के मोहल्ला पहाड़ी कालोनी निवासी सूरज की 21 वर्षीय पत्नी आरती देवी घर के अंदर साड़ी के फंदे से पंखे से लटकी मिली। बताते हैं कि घटना के वक्त घर के अंदर कोई नहीं था। सूचना पर सीओ वंदना वर्मा, कोतवाल संजय पांडेय, एसआई रुचिका चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। तहसीलदार देवेंद्र बिष्ट की मौजूदगी में पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सभासद जगतजीत सिंह ऊर्फ जग्गी ने बताया कि मृतका की शादी एक साल पहले हुई थी। सूचना पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने मृतका के पति पर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। चर्चा है कि बुधवार दोपहर पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बहसबाजी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed