फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Lack of passengers impacts Pantnagar-Jewar flight

UK: पंतनगर-जेवर उड़ान पर यात्रियों की कमी का असर, एक बंद; जोर-शोर से शुरू हुई हवाई सेवा 15 दिन में ही लड़खड़ाई

Sun, 19 Jul 2026 11:42 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, पंतनगर
अमर उजाला नेटवर्क, पंतनगर Published by: Heera Updated Sun, 19 Jul 2026 11:42 PM IST
सार

उत्तराखंड के पंतनगर और नोएडा के जेवर एयरपोर्ट के बीच एक जुलाई से शुरू हुई हवाई सेवा यात्रियों की कमी के कारण महज 15 दिन में ही प्रभावित होने लगी है।

विज्ञापन
Lack of passengers impacts Pantnagar-Jewar flight
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

उत्तराखंड के पंतनगर और नोएडा के जेवर एयरपोर्ट के बीच एक जुलाई से शुरू हुई हवाई सेवा यात्रियों की कमी के कारण महज 15 दिन में ही प्रभावित होने लगी है। सप्ताह भर पहले एक उड़ान बंद किए जाने के बाद अब संचालित दूसरी उड़ान में भी यात्रियों की संख्या अपेक्षा से कम रह रही है।

विज्ञापन

नई हवाई सेवा के तहत इंडिगो ने पंतनगर और जेवर एयरपोर्ट के बीच 78 सीट वाले विमान की प्रतिदिन दो उड़ानें शुरू की थीं। इन उड़ानों के संचालन के मद्देनजर पंतनगर-दिल्ली के बीच पहले से संचालित दो उड़ानों में से दोपहर की एक उड़ान बंद कर दी गई थी। अब यात्रियों की संख्या कम रहने के कारण पंतनगर-जेवर मार्ग की दो उड़ानों में से एक को बंद करना पड़ा। वर्तमान में पंतनगर से दिल्ली के लिए एक और जेवर एयरपोर्ट के लिए एक उड़ान ही संचालित की जा रही है।

विज्ञापन

पंतनगर एयरपोर्ट के निदेशक पवन कुमार ने बताया कि पंतनगर-जेवर मार्ग पर संचालित 78 सीट वाले विमान में औसतन आधी सीटें खाली रह रही हैं। उन्होंने कहा कि पंतनगर आने वाले यात्रियों की तुलना में यहां से जाने वाले यात्रियों की संख्या कम है। उन्होंने यात्रियों की कमी का कारण बारिश का मौसम बताया। उनके अनुसार मार्च से जून के बीच हवाई यात्रियों की संख्या अधिक रहती है जबकि जुलाई से सितंबर तक वर्षा के कारण यात्री संख्या में स्वाभाविक गिरावट आती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मौसम के बावजूद विजिबिलिटी की कोई समस्या नहीं है और पंतनगर से दिल्ली तथा जेवर एयरपोर्ट के लिए सभी उड़ानें निर्धारित समय पर संचालित हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed